Infinix Note 40 Pro, Note 40 Pro+ भारत में होंगे 12 अप्रैल को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Infinix Note 40 Pro सीरीज में एक आसान और इमर्सिव व्यूइंग अनुभव के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक बड़ी 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 17:59 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 40 Pro सीरीज में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्पले दी गई है।
  • Infinix Note 40 Pro सीरीज में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Note 40 Pro के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Infinix Note 40 Pro 5G में 108MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Flipkart

Infinix ने Note 40 Pro सीरीज का खुलासा किया है कि यह 12 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी। फोन उसी दिन प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध होंगे और फ्लिपकार्ट पर बेचे जाएंगे। फ्लिपकार्ट प्रमोशनल लिस्टिंग भी लाइव हो गई है। इस महीने की शुरुआत में Infinix ने ग्लोबल स्तर पर Note 40 सीरीज पेश की थी, जिसमें Note 40 Pro+, Pro 5G, Note 40 Pro और Note 40 4G वेरिएंट शामिल हैं। भारतीय बाजार में Infinix सिर्फ Note 40 Pro और Pro+ 5G मॉडल लॉन्च करेगा। आइए इनफिनिक्स के आगामी फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Infinix Note 40 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन


Advertisement
Infinix Note 40 Pro सीरीज में एक आसान और इमर्सिव व्यूइंग अनुभव के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक बड़ी 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो कि 1300 निट्स तक ब्राइटनेस प्रदान करती है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7020 6nm प्रोसेसर दिया गया है। प्रो में 8GB और प्रो प्लस में 12GB LPDDR4x रैम मिलेगी। फोन में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Note 40 Pro 5G सीरीज में सुपर-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। Note 40 Pro+ 5G में 100W ऑल राउंड फास्टचार्ज 2.0 सिस्टम है जो सिर्फ 8 मिनट में फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। Note 40 Pro 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सिस्टम है जो 26 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। दोनों स्मार्टफोन 20W वायरलेस मैगचार्ज का सपोर्ट करते हैं, जिससे वायरलेस चार्जिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन आता है। फोन रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स 10W तक की स्पीड पर वायर्ड या वायरलेस तरीके से अन्य डिवाइसेज को चार्ज कर सकते हैं। सीरीज में हाई पिक्सल डेंसिटी वाली बैटरियां हैं, जिसके बारे में Infinix का दावा है कि यह अपनी अपनी कैपेसिटी का 80 प्रतिशत बरकरार रखते हुए 1,600 फुल चार्ज साइकल पा सकती है।
Advertisement

कैमरे सेटअप की बात करें तो नोट 40 प्रो सीरीज के रियर में OIS सपोर्ट के साथ एक पावरफुल 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Infinix Note 40 Pro सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Infinix XOS 14 पर काम करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक आईआर सेंसर, जेबीएल साउंड स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। आईपी53 रेटिंग है जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.