Infinix Note 40 5G की सेल आज से शुरू, इस तरह मिलेगा Rs. 2,000 का फ्लैट डिस्काउंट

Infinix Note 40 5G को केवल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2024 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Note 40 5G को केवल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • HDFC, Axis, ICICI और SBI बैंक के कार्ड के जरिए खरीदारी पर मिलेगी छूट
  • पुराना फोन एक्सचेंज करने पर मिलेगा 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस

Infinix Note 40 5G की भारत में कीमत 19,999 रुपये है

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 40 5G भारत में आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने लॉन्च के समय इसके 26 जून को सेल के लिए उपलब्ध होने की घोषणा की थी और अब इसे इच्छुक ग्राहक खरीद सकते हैं। मिड-रेंज डिवाइस की सबसे बड़ी खूबियों में से एक मेगसेफ वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट है। Infinix Note 40 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ डिस्‍प्‍ले है। इसमें MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट मिलता है। सेल्फी लवर्स के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर शामिल है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है। 20 हजार से कम कीमत में आने वाले इस फोन की सभी जानकारी और इसपर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी नीचे दी गई है। 
 

Infinix Note 40 5G की भारत में कीमत, ऑफर्स

Infinix Note 40 5G को केवल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। फोन को दो कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है, जिसमें ओब्सीडियन ब्लैक और टाइटन गोल्ड शामिल है। इसे Flipkart पर बेचा जा रहा है, जहां ग्राहकों के पास कुछ ऑफर्स का फायदा उठाने का भी मौका है।
Advertisement

फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है और ऐसे में Infinix अपने लेटेस्ट Note 40 5G के खरीदारों को Infinix MagPad वायरलेस चार्जर फ्री दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक HDFC, Axis, ICICI और SBI बैंक के कार्ड के जरिए खरीदारी कर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। वहीं, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
 

Infinix Note 40 5G Specifications 

Infinix Note 40 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुलएचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। पीक ब्राइटनैस 1300 निट्स है और PWM डिमिंग 2160Hz है। इससे आंखों पर कम से कम असर होता है।  
Advertisement
  
Infinix Note 40 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM पेयर है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है साथ ही 15W की वायरलैस मैगसेफ चार्जिंग का भी सपोर्ट है। 

नया इनफ‍िनिक्‍स फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसका मेन रियर कैमरा 108 मेगापिक्‍सल का है। साथ में एमपी का मैक्रो और एक डेप्‍थ लेंस है। फ्रंट में 32 एमपी का कैमरा दिया गया है। साउंड को उम्‍दा बनाने के लिए जो स्‍टीरियो स्‍पीकर्स लगाए गए हैं, उनमें जेबीएल की खनक है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Wireless charging support
  • Decent performance
  • 108-megapixel rear camera
  • Good display with 120Hz refresh rate
  • Bad
  • Average battery life
  • Plastic frame feels cheap
  • Only one usable rear camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.