50MP रियर कैमरा व 120Hz डिस्प्ले के साथ Infinix Note 11S लॉन्च, जानें, कीमत...

Infinix Note 11S स्मार्टफोन की कीमत THB 6,999 (लगभग 15,672 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं Haze Green, Mithril Gray, and Symphony Cyan।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 11S में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • इनफिनिक्स नोट 11एस को थाईलैंड में किया गया है लॉन्च
  • 5,000mAh बैटरी से लैस है फोन

Infinix Note 11S थाईलैंड की वेबसाइट पर खरीद के लिए लिस्ट है

Infinix कंपनी ने अक्टूबर महीने में Infinix Note 11 सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसमें Infinix Note 11 और Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन शामिल थे। वहीं, अब कंपनी ने इस सीरीज़ के तीसरे स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा दिया है, जिसका नाम है Infinix Note 11S। हालांकि, यह फोन थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट 11एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
 

Infinix Note 11S pricing and availability

Infinix Note 11S स्मार्टफोन की कीमत THB 6,999 (लगभग 15,672 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं Haze Green, Mithril Gray, and Symphony Cyan। इनफिनिक्स नोट 11एस थाईलैंड की वेबसाइट पर खरीद के लिए लिस्ट है।
Advertisement
 

Infinix Note 11S specifications and features

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स नोट 11एस स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 10 पर काम करता है। इसमें 6.95-इंच full-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट से लैस है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम व 3 जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इनफिनिक्स नोट 11एस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 4जी वीओएलटीई, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.2, डीटीएस ऑडियो वाले डुअल स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.