64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुई Infinix Note 10 सीरीज़, जानें फुल स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Note 10, Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 Pro NFC तीनों ही फोन में आपको 6.95 इंच 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, तीनों ही फोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जबकि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तीनों में अलग है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 मई 2021 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 10 Pro और Note 10 Pro NFC के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं
  • Infinix Note 10 मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है
  • तीनों फोन में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी

तीनों ही फोन में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Infinix Note 10 सीरीज़ को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुई Infinix Note 8 सीरीज़ के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नए लाइनअप में दो स्मार्टफोन शामिल हैं, Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो दोनों ही फोन में 6.95 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, इनफिनिक्स नोट 10 और इनफिनिक्स नोट 10 प्रो दोनों ही फोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जबकि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दोनों में अलग है। स्टैंडर्ड वेरिएंट 6 जीबी रैम से लैस है, जबकि प्रो वेरिएंट में आपको 8 जीबी रैम तक विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने दोनों फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है।
 

Infinix Note 10, Infinix Note 10 Pro and Infinix Note 10 Pro NFC: Price

Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro दोनों ही फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हैं। इसके अलावा, वेबसाइट पर Buy Now का भी बटन दिया गया है, लेकिन जब आप बटन पर क्लिक करेंगे, तो आपको देश के हिसाब से स्टोर खोजने वाले पेज पर ले जाता है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कीमतें क्षेत्रों के हिसाब से अलग-अलग होंगी। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने दोनों ही फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है। इनफिनिक्स नोट 10 फोन में आपको 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा, वहीं, इसमें एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मौजूद है। प्रो मॉडल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस है, इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैमम + 256 जीबी विकल्प भी शामिल है।
 

Infinix Note 10 Pro Specification

Infinix Note 10 Pro फोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करता है। इनमें 6.95 इंच का फुल एचडी+ (2460 x 1080पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा इनफिनिक्स नोट 10 प्रो फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिग सपोर्ट मौजूद है। इनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
 

Infinix Note 10 Specification

Infinix Note 10 फोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करता है। इनमें 6.95 इंच का फुल एचडी+ (2460 x 1080पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट ही मौजूद है। इनफिनिक्स नोट 10 फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में भी 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने सभी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, हालांकि यह फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसमें भी आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  2. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  3. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  4. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
  5. पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...
  6. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  7. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
  8. iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  9. विराट स्मार्टफोन के लिए Lava और Flipkart ने की साझेदारी, भारतीय टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
  10. Redmi Note 17 Pro लॉन्च होने जा रहा 14 जुलाई को, 9000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.