सस्ती कीमत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Infinix Hot 20 हुआ लॉन्च

Infinix Hot 20 में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128 GB स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात की जाए तो यह फोन थाईलैंड में THB 4,799 यानी कि 10,371 रुपये है।

सस्ती कीमत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Infinix Hot 20 हुआ लॉन्च
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 20 में 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Hot 20 में में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Hot 20 में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन
Infinix ने हाल ही में अपनी Hot 20 सीरीज के तहत कई स्मार्टफोन्स जैसे कि Hot 20 5G, Hot 20s और Hot 20i को पेश किया था। अब कंपनी एक दूसरे Hot 20 ब्रांडेड फोन Infinix Hot 20 4G को लेकर आई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो कि 90Hz  रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। 6GB तक RAM वाले इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने की भी क्षमता मिलती है। आइए इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Infinix Hot 20 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Infinix Hot 20 में 6.82 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1640 पिक्सल और 90Hz  रिफ्रेश रेट है। सेंट्रल में पंच होल वाली इस डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180Hz है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो Hot 20 में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो कि USB-C से हो सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 4GB और 6GB RAM दी गई है जो कि 128 GB बिल्ट इन स्टोरेज से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Hot 20 एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 10.6 पर काम करता है।

कैमरा की बात की जाए तो इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और एक AI लैंस दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, ड्यूल सिम, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
 

Infinix Hot 20 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Infinix Hot 20 में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128 GB स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात की जाए तो यह फोन थाईलैंड में THB 4,799 यानी कि 10,371 रुपये और THB 5,399 यानी कि 11,671 रुपये में बिक रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Sonic Black, Legend White, Tempo Blue और Fantasy Purple कलर में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »