6000mAh बैटरी, 4GB रैम, MediaTek Helio G37 प्रोसेसर के साथ Infinix Hot 20 Play भारत में लॉन्च, जानें कीमत

यह 3जीबी वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 17:47 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.82 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसमें पंच होल डिजाइन है
  • इसका रिजॉल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल का है
  • बैटरी कैपिसिटी 6000mAh है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है

फोन के कलर वेरिएंट्स में रेसिंग ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन, फैंटेसी पर्पल और लूना ब्लू का ऑप्शन दिया गया है।

Infinix ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Hot 20 Play भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इसे 10 हजार रुपये से कम के प्राइस सेग्मेंट में लॉन्च किया है। फोन को रेसिंग ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन, फैंटेसी पर्पल और लूना ब्लू में पेश किया गया है। इस फोन की खास बात इसकी बैटरी भी है जो कि 6000एमएएच की है। इसके अलावा फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।  
 

Infinix Hot 20 Play की कीमत, उपलब्धता

Infinix Hot 20 Play को कंपनी ने 8,999 रुपये में लॉन्च किया है जिसमें इसका सिंगल 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। कलर वेरिएंट्स में रेसिंग ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन, फैंटेसी पर्पल और लूना ब्लू का ऑप्शन दिया गया है। फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा, जिसकी सेल 6 दिसंबर से शुरू होगी। 
 

Infinix Hot 20 Play के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.82 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसमें पंच होल डिजाइन है। इसका रिजॉल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल का है। रिफ्रेश रेट 90Hz का है जबकि टच सैम्पलिंग रेट 120Hz का है। फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है जिसके साथ एलईडी फ्लैश है। डिवाइस के रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फ्रंट में यह सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

प्रोसेसिंग के लिए हॉट 20 प्ले में MediaTek Helio G37 चिपसेट मिलता है। इसमें 4जीबी रैम दी गई है और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसके अलावा यह 3जीबी वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 10 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 6000एमएएच है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल जाता है। इसके अलावा यह 3.5mm हेडफोन जैक के साथ भी आता है। साउंड के लिए डीटीएस ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.