10 हज़ार रुपये से भी कम की कीमत में लॉन्च हो सकता Infinix Hot 11S फोन

लीक के अनुसार, Infinix Hot 11S स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 30 अगस्त 2021 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 11S मिड-सितंबर में होगा लॉन्च
  • इनफिनिक्स हॉट 11एस में मिल सकती है 6 जीबी रैम
  • फोन मीडियाटेक प्रोसेसर से होगा लैस
Infinix Hot 11S स्मार्टफोन को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में यह कंफर्म किया गया था कि यह इनफिनिक्स हॉट 11एस स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, अब फोन की कीमत को लेकर जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, इनफिनिक्स हॉट 11एस स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में दस्तक देगा, जिसमें 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। आपको बता दें, इस महीने की शुरुआत में Infinix Smart 5A स्मार्टफोन को मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया था, जिसमें 2 जीबी रैम दी गई है।
 

Infinix Hot 11S price in India, launch details

लीक के अनुसार, Infinix Hot 11S स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये होगी। हाल ही में कंपनी ने कहा था कि यह फोन मिड-सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को लेकर यह भी पुष्टि कर दी गई है कि यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, इसके अलावा किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Advertisement

इसका मतलब यह है कि इनफिनिक्स हॉट 11एस स्मार्टफोन उसी प्रोसेसर से लैस होगा, जिससे Redmi 10 Prime स्मार्टफोन लैस होगा। हाल ही में कंफर्म किया गया था कि रेडमी 10 प्राइम फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें, यह फोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन को लेकर यह भी अटकले हैं कि यह Redmi 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे ग्लोबली लॉन्च किया गया ता। रेडमी 10 प्राइम फोन को लेकर यह भी साफ है कि यह सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट डिस्प्ले के साथ आएगा, इसमें अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और डुअल माइक्रोफोन दिया जा सकता है।

Infinix ने हाल ही में Infinix Smart 5A स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ ट्रिपल एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Micro-USB port
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए20

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + Depth

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.