48MP कैमरा के साथ भारत में फरवरी में लॉन्च होगा Infinix HOT 11 2022! स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक...

रिपोर्ट के अनुसार, Infinix HOT 11 2022 स्मार्टफोन भारत में फरवरी यानी अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत कथित रूप से 10,999 रुपये होगी, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Infinix HOT 11 2022 फोन Infinix HOT 11 का सक्सेसर हो सकता है
  • इनफिनिक्स हॉट 11 2022 में मिल सकती है 4 जीबी रैम
  • UNISOC T700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
Infinix HOT 11 स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही कंपनी इस फोन का 2022 वर्ज़न भी लेकर आने वाली है। इस रिपोर्ट में Infinix HOT 11 2022 स्मार्टफोन के न केवल स्पेसिफिकेशन्स बल्कि फोन के भारत लॉन्चिंग टाइमलाइन और कीमत तक की जानकारी को लीक किया गया है। लीक के अनुसार, यह फोन UNISOC T700 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें Infinix HOT 11 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस था।

PassionateGeekz की रिपोर्ट के अनुसार, Infinix HOT 11 2022 स्मार्टफोन भारत में फरवरी यानी अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत कथित रूप से 10,999 रुपये होगी, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इनफिनिक्स हॉट 11 2022 फोन Android 11 पर काम करेगा। इसमें 6.8-इंच full-HD+ एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन UNISOC T700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। बता दें Infinix HOT 11 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस था।

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 11 2022 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मौजूद होगा।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.