5,000mAh बैटरी व 48MP कैमरे के साथ Infinix HOT 10T लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Infinix HOT 10T फोन को केन्या में दो कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Ksh 15,499 (लगभग 10,729 रुपये) हैं। इसके अलावा, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Ksh 17,499 (लगभग 12,052 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 मई 2021 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Infinix HOT 10T में मौजूद है 90 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले
  • इनफिनिक्स हॉट 10टी में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • फिलहाल फोन को केन्या में लॉन्च किया गया है

7-डिग्री पर्पल, 95-डिग्री ब्लैक, मोरांडी ग्रीन और हार्ट ऑफ ओशन कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Infinix HOT 10T स्मार्टफोन को कंपनी की HOT सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर केन्या में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने Infinix HOT 10S, Infinix HOT 10S NFC, Infinix Hot 10 Play, Infinix Hot 10, Infinix Hot 10 Lite जैसे नाम के स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर चुकी है। इनफिनिक्स हॉट 10टी की बात करें, तो इस फोन के काफी स्पेसिफिकेशन्स हॉट 10एस व हॉट 10एस एनएफसी स्मार्टफोन के समान है। हालांकि, यदि अंतर की बात करें, तो लेटेस्ट फोन में कंपनी ने प्रोसेसर, रैम, बैटरी व चार्जिंग क्षमता अलग है।
 

Infinix HOT 10T Price and Availability

Infinix HOT 10T फोन को केन्या में दो कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Ksh 15,499 (लगभग 10,729 रुपये) हैं। इसके अलावा, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Ksh 17,499 (लगभग 12,052 रुपये) है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, वो हैं इसे 7-डिग्री पर्पल, 95-डिग्री ब्लैक, मोरांडी ग्रीन और हार्ट ऑफ ओशन। केन्या में इस फोन को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से खरीदा जा सकता है। साथ ही दूसरी मार्केट में इस फोन को किसी और नाम से पेश किया जा सकता है।
Advertisement
 

Infinix HOT 10T Specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 10टी फोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करता है। इसमें 6.82-इंच HD+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैम्पलिंग रेंट और आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9 है। इसके अलावा, फोन में माडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 4 जीबी रैम व 128 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 10टी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

इनफिनिक्स हॉट 10टी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। इसमें Dar-link Game Booster फीचर भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो  हैंडसेट में 4जी, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस सपोर्ट शामिल है। साथ ही फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोयूएसबी पोर्ट आदि मौजूद है।
Advertisement
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.