Infinix Hot 10 का 'किफायती' वेरिएंट लॉन्च, जानें दाम और सेल ऑफर्स

Infinix Hot 10 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। हालांकि खबर लिखते समय फ्लिपकार्ट पर इस वेरिएंट को 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया था।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2020 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10 का मौजूदा 6 जीबी रैम वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ था
  • नए 4 जीबी रैम वेरिएंट में मिलती है 64 जीबी स्टोरेज
  • 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ है इनफिनिक्स हॉट 10 का नया वेरिएंट

Infinix Hot 10 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है

Infinix Hot 10 को नए 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जो फ्लिपकार्ट के जरिए 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे (दोपहर) से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन भारत में इस महीने की शुरुआत में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था और अब यह एक नए वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इनफिनिक्स हॉट 10 के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में 5,200mAh बैटरी, मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल हैं। Hot 10 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी मौजूदा 6 जीबी रैम वेरिएंट की तरह एम्बर रेड, मूनलाइट जेड, ऑब्सीडियन ब्लैक और ओशियन वेव रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
 

Infinix Hot 10 4GB RAM + 64GB storage variant price, availability

इनफिनिक्स हॉट 10 का 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन फ्लिपकार्ट के जरिए 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। जैसा कि हमने बताया, वेरिएंट को ग्राहक एम्बर रेड, मूनलाइट जेड, ऑब्सीडियन ब्लैक और ओशियन वेव रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।
Advertisement

नए वेरिएंट के सेल ऑफर्स में कोटक महिंद्रा बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत और एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक, एक्सिस बैंक के बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट और बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

Infinix Hot 10 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। हालांकि खबर लिखते समय फ्लिपकार्ट पर इस वेरिएंट को 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया था।
Advertisement
 

Infinix Hot 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 10 एंड्रॉइड 10 पर आधारित एक्सओएस 7.0  पर चलता है। फोन में 6.78-इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। यह मीडियाटेक हीलियो ज70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस आता है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 GPU इंटीग्रेटेड है।

कैमरों की बात करें तो Infinix Hot 10 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर और एक AL लेंस शामिल है। फोन में क्वाड रियर फ्लैश है। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जो स्क्रीन के टॉप बायें कोने में स्थित होल-पंच कटआउट में सेट है।
Advertisement

Infinix Hot 10 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्ज करने के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, जायरोस्कोप, मैग्नेटिक सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

इनफिनिक्स हॉट 10 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है और यह 10 वॉट चार्जर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 171.1x77.6x8.88 एमएम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Low Light

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix Hot 10, Infinix Hot 10 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.