Infinix GT 10 Pro गेमिंग फोन 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix GT 10 Pro एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 13 आधारित XOS 13 पर चलता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 14:46 IST
ख़ास बातें
  • यह 6.67 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है।
  • रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • Infinix स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी है और 45W फास्ट चार्जिंग है।

Infinix GT 10 Pro एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 13 आधारित XOS 13 पर चलता है।

Photo Credit: Infinix

Infinix GT 10 Pro भारत में आज (3 अगस्त) को लॉन्च हो गया है। Transsion Group के मालिकाना हक वाली कंपनी ने इसे गेमिंग फोन के तौर पर लॉन्च किया है। फोन का डिजाइन काफी आकर्षित करता है क्योंकि इसके बैक पैनल में पारदर्शी इफेक्ट डाला गया है, साथ में मिनी LED स्ट्रिप है, और नीचे रिफ्लेक्ट करने वाला हार्डवेयर है। फोन MediaTek Dimensity 8050 SoC पर चलता है जिसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, और इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी है। Infinix GT 10 Pro में AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसका मेन लेंस 108MP का है। 
 

Infinix GT 10 Pro price in India, availability

Infinix GT 10 Pro की भारत में कीमत 19,999 रुपये है जिसमें इसका बेस मॉडल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन को साइबर ब्लैक और मिराज सिल्वर में लॉन्च किया गया है। Flipkart से फोन को आज से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

Infinix GT 10 Pro सेल ऑफर्स की बात करें तो इस फोन के लिए ICICI और Kotak बैंक कार्ड के माध्यम से पेमेंट पर 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। Flipkart 6 महीने वाला नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी दे रही है जिसकी शुरुआत 3,334 रुपये से होती है। पहले 5000 यूजर्स को फोन की खरीद पर एक्स्ट्रा गेमिंग एक्सेसरीज भी दी जाएंगीं। 
 

Infinix GT 10 Pro specifications

Infinix GT 10 Pro एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 13 आधारित XOS 13 पर चलता है। कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड 14 अपडेट देने की बात भी कही है। इसके अलावा फोन में 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलेंगे। डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.67 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है और 360Hz टच सैम्पलिंग रेट है। स्क्रीन में 900 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। यह 100% डीसीपीआई कलर गेमट को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

इनफिनिक्स जीटी 10 प्रो फोन MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। जैसा कि पहले बताया गया है, रियर में इसमें एक मिनी एलईडी इंडिकेटर मिलता है जो कैमरा मॉड्यूल के साथ मौजूद है। कैमरा की बात करें तो इसमें तीन कैमरा मिलते हैं। मेन लेंस 108MP का है। साथ में 2 मेगापिक्सल के सेंसर सपोर्ट में हैं। सेल्फी के लिए फोन 32MP कैमरा से लैस है। 

Infinix स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी है और साथ में 45W फास्ट चार्जिंग भी है। यह कंपनी के बायपास चार्जिंग मोड को सपोर्ट करता है। जिसके कारण गेमिंग मोड में फोन हीटिंग को 7 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक, GPS, USB Type-C, ब्लूटूथ आदि दिया गया है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.