IND vs SA Live : किसके नाम होगी ट्रॉफी? भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच फ्री में देखें लाइव!

IND vs SA Live : आज होने वाले मैच से यह तय होगा कि सीरीज का विजेता कौन होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे आज
  • दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं
  • इस मैच को स्‍मार्टफोन पर लाइव स्‍ट्रीम किया जा सकेगा

साउथ अफ्रीका के बोलैंड पार्क स्टेडियम में होने वाले मैच को टीवी के अलावा ओटीटी पर भी लाइव स्‍ट्रीम किया जाएगा।

IND vs SA 3rd ODI Live Streaming : भारत और साउथ अफ्रीका की क्र‍िकेट टीमों के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को शिकस्‍त दी थी। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। आज होने वाले मैच से यह तय होगा कि सीरीज का विजेता कौन होगा। साउथ अफ्रीका के बोलैंड पार्क स्टेडियम में होने वाले मैच को टीवी के अलावा ओटीटी पर भी लाइव स्‍ट्रीम किया जाएगा। आप अपने स्‍मार्टफोन पर मैच देख सकते हैं। इसकी डिटेल हम आपको बता रहे हैं। 
 

IND vs SA Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच आज गुरुवार, 21 दिसंबर को खेला जाएगा। 
Advertisement
 
 

IND vs SA Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
 
 

IND vs SA Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले होगा। 
Advertisement
 
 

IND vs SA Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वनडे सीरीज के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि शामिल हैं।
 
 

IND vs SA Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।
Advertisement
 

भारत की टीम 

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.