ITR फाइल करने का कल आखिरी दिन, ऑनलाइन मिनटों में करें फाइल

इनकम के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं और आईडी (पैन/आधार) और पासवर्ड के जरिए अकाउंट में लॉगिन करें।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 15:48 IST
ख़ास बातें
  • 2022-23 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है।
  • ITR दाखिल करने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है।
  • आखिरी तारीख के बाद टैक्सपेयर्स को 5000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

ITR दाखिल करने के लिए इनकम टैक्स के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।

Photo Credit: ITR

2022-23 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है।  जैसे कि आखिरी तारीख नजदीक आ रही है तो टैक्सपेयर अपना रिटर्न दाखिल करने के लिए कतार में लग चुके हैं। फिलहाल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख में विस्तार करने की कोई घोषणा नहीं की है। अब मुश्किल से टैक्सपेयर्स के पास बस 1 दिन बचा है। ITR 2023-24 आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख के बाद टैक्सपेयर्स को 5000 रुपये का जुर्माना  देना होगा। आखिरी तारीख से पहले बिना किसी गलती के ITR दायर करना होगा।

ITR दाखिल करने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। इनमें टैक्यपेयर का पैन और आधार कार्ड, नियोक्ता से फॉर्म 16 और फॉर्म 26AS, बैंक अकाउंट का डिटेल्स और स्टेटमेंट और इन्वेस्टमेंट डिटेल्स जैसे कि किराया, लोन और कैपिटल इनकम आदि शामिल हैं। आईटीआर दाखिल करना शुरू करने से पहले यह कंफर्म कर लें कि सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट आपके पास हैं।
 

अकाउंट लॉग-इन के जरिए ऑनलाइन इनकम टैक्स कैसे दाखिल करें


इनकम टैक्स के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं और आईडी (पैन/आधार) और पासवर्ड के जरिए अकाउंट में लॉगिन करें।
ई-फाइल करने के ऑप्शन का चयन करें और अपना रिटर्न दाखिल करने के लिए 'इनकम टैक्स रिटर्न' ऑप्शन का चयन करें।
Advertisement
एसेसमेंट ईयर, आईटीआर फॉर्म नंबर, फाइलिंग के प्रकार और सबमिशन मोड समेत जरूरी डिटेल्स दर्ज कीजिए।
आपको एप्लायमेंट डिटेल्स के आधार पर अपने स्टेट्स का चयन करना होगा।
ITR फॉर्म नंबर में आपको अपने लिए लागू फॉर्म का चयन करना होगा और पूछी गई जानकारी भरनी होगी। कर्मचारी इन जानकारी को दाखिल करने के लिए फॉर्म 26AS और फॉर्म 16 की मदद ले सकते हैं।
Advertisement
एक बार भरने के बाद आपको टैक्स डिटेल्स का पूरा रिव्यू मिल जाएगा। अगर जानकारी सही है तो आप आगे बढ़ सकते हैं।
आपको 'प्रोसीड टू वैलिडेशन' पर भी टैप करना होगा। बाद में दिए गए ऑप्शन में से आईटीआर को वेरिफाई करने के लिए एक वेरिफिकेशन ऑप्शन चुनें।
ई-वेरिफाई करने के बाद आप आईटीआर सबमिट करने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक कर सकते हैं।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.