आईबॉल एंडी विंक 4जी स्मार्टफोन 5,999 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 30 सितंबर 2016 17:22 IST
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आईबॉल ने नया स्मार्टफोन एंडी विंक 4जी लॉन्च किया है। आईबॉल एंडी विंक 4जी की कीमत 5999 रुपये है और यह रिटेल स्टोर में मिलेगा।

आईबॉल एंडी विंक 4जी में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854 x 480 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
Advertisement

बात कैमरे की करें तो इसके रियर कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2300 एमएएच की बैटरी है।

यह स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करेगा, यानी इसे रिलायंस जियो के साथ इस्तेमाल करना भी संभव होगा। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.