iBall ने पेश किया Andi Cobalt Solus2 और Andi HD6 स्मार्टफोन

iBall ने पेश किया Andi Cobalt Solus2 और Andi HD6 स्मार्टफोन
विज्ञापन
आईबॉल (iBall) ने अपने एंडी (Andi) सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन कोबाल्ट सोलस2 (Cobalt Solus2) और एंडी एचडी6 (Andi HD6) पेश किए हैं। दोनों ही हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। आईबॉल कोबाल्ट सोलस2 (iBall Cobalt Solus2) व आईबॉल एंडी एचडी6 (iBall Andi HD6) स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत की कोई भी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

iBall Cobalt Solus2 स्मार्टफोन को एंडी 5क्यू कोबाल्ट सोलस (Andi 5Q Cobalt Solus) का लेटेस्ट वर्ज़न माना जा रहा है, जिसे मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। Cobalt Solus2 एक डुअल-सिम फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 5 इंच (720x1280 pixels) का HD IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 272ppi। स्मार्टफोन में 1.7GHz octa-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2GB का रैम (RAM)।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) से एक्सपेंड भी किया जा सकता है। iBall Cobalt Solus2 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जबकि इसका सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो डिवाइस में 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट में 2100mAh की बैटरी है।

वहीं, iBall Andi HD6 में 6 इंच का एचडी (720x1280 pixels) डिस्प्ले है और यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। यह Android 4.4 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर के साथ 1GB का RAM मौजूद है।

डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPRS/ EDGE, 3G और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी होगी। कंपनी की लिस्टिंग में बताया गया है कि दोनों ही स्मार्टफोन 15 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  4. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  5. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  6. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  7. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  8. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  9. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  10. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »