Huawei Y9s तीन रियर कैमरे के साथ हुवावे इंडिया की साइट पर लिस्ट

Huawei Y9s की भारत में कीमत क्या होगी? इसे कब से बेचा जाएगा? इन सवालों का जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है। फोन को Huawei India की वेबसाइट और Amazon India पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 4 मई 2020 19:15 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई9एस का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • Huawei Y9s में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी
  • Huawei Y9s एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है
Huawei Y9s को हुवावे इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके हार्डवेयर के बारे में तो जानकारी दी गई है, लेकिन कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। फोन हुवावे की वाई9 सीरीज़ का हिस्सा है जिसे मार्च 2019 में पेश किया गया था। बता दें कि हुवावे वाई9एस तीन रियर कैमरे, किरिन 710एफ प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Huawei Y9s की भारत में कीमत क्या होगी? इसे कब से बेचा जाएगा? इन सवालों का जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है। फोन को Huawei India की वेबसाइट और Amazon India पर लिस्ट किया गया है।
Advertisement

हुवावे वाई9एस को बीते साल नवंबर में पेश किया गया था। इस दौरान सिर्फ दो कलर वेरिएंट ब्रीदिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट की जानकारी दी गई थी। हुवावे इंडिया की वेबसाइट पर फैंटम पर्पल कलर वेरिएंट का भी ज़िक्र है।
 

Huawei Y9s specifications

कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, Huawei Y9s एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है और इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में हुवावे किरिन 710एफ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9एस के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, अपर्चर एफ/1.8 वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

Huawei Y9s में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनॉस आदि शामिल है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Y9s, Huawei Y9s specifications, Huawei Y9s price, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.