Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक

फोन में पंच होल डिस्प्ले मिल सकता है। यह बहुत पतले बेजल्स से लैस होकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2026 10:59 IST
ख़ास बातें
  • कहा गया है कि अपकमिंग फोन का बैक पैनल भी वाइड होगा।
  • इसमें कंपनी एक वाइड कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल कर सकती है।
  • कंपनी इस फोन के दो मॉडल पेश कर सकती है।

कंपनी का कथित Huawei Starlight O1 Pro फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Photo Credit: Notebookcheck

Huawei Pura X View के धमाके के बाद कंपनी एक और धाकड़ फोन मार्केट में लॉन्च की तैयारी कर रही है। कंपनी का कथित Huawei Starlight O1 Pro फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह एक वाइड फोन होने वाला है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 बताया जा रहा है। यानी मीडिया और एंटरटेनमेंट के लिए यह एक परफेक्ट फोन हो सकता है। आइए जानते हैं Huawei Starlight O1 Pro में और क्या हो सकता है खास। 

Huawei Starlight O1 Pro की पहली झलक सामने आ गई है, जो कि कंपनी का अगला वाइड फोन कहा जा रहा है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने फोन के फ्रंट व्यू को रिवील किया है। फोन का फ्रंट डिजाइन टिप्स्टर ने एक फोटो के माध्यम से साझा किया है। देखने में यह चर्चित Huawei Pura X View के जैसा लगता है। फोन में पंच होल डिस्प्ले मिल सकता है। यह बहुत पतले बेजल्स से लैस होकर आ सकता है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 या 15:9 हो सकता है। 

Advertisement

कहा गया है कि अपकमिंग फोन का बैक पैनल भी वाइड होगा। इसमें कंपनी एक वाइड कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल कर सकती है। फोन में रियर साइड में दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इस फोन के दो मॉडल पेश कर सकती है। इसमें Starlight O1 और Starlight O1 Pro शामिल हो सकता है। दोनों ही देखने में एक जैसे साइज के हो सकते हैं। लेकिन इनके कैमरा और प्रोसेसर में अंतर देखने को मिल सकता है। 6.39 इंच का डिस्प्ले इसमें मिल सकता है। 

Huawei Starlight O1 Pro में दमदार स्पेसिफिकेशंस सुझाए गए हैं। फोन के अंदर 16GB रैम होगी और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68, IP69 जैसी रेटिंग्स से लैस हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सिक्योरिटी फीचर मिल सकता है। यह फोन अपने साथ धांसू कैमरा फीचर्स लेकर आ सकता है। हालांकि इसकी लान्च टाइमलाइन के बारे में अभी पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1320x2232 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  2. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  3. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  4. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  5. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  6. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  8. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  9. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.