Huawei P40 और P40 Pro के कथित रेंडर्स लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Huawei P40 Pro के इन कथित रेंडर्स में फोन को गोल्ड सिलवर और ब्लैक रंग में दिखाया गया है। हुआवे पी40 प्रो के इन रेंडर्स में साइड में ना के बराबर बेज़ल्स दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 21 मार्च 2020 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P40 Pro में डुअल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • हुआवे पी40 के रेंडर्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है
  • दोनों हुआवे फ्लैगशिप फोन अगले हफ्ते लॉन्च किए जाएंगे

Huawei P40 Pro डुअल सेल्फी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है

Huawei P40 और Huawei P40 Pro अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं। दोनों स्मार्टफोन फोटोग्राफी पर केंद्रित स्मार्टफोन होंगे। लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स देखने को मिल चुकी है और अब एक नई लीक में स्मार्टफोन के डिज़ाइन, कैमरा और रंग के विकल्पों की जानकारी मिली है। हुआवे पी40 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन के रेंडरर्स लीक किए गए हैं, जिसमें दोनों फोन के फ्रंट और बैक को दिखाया गया है। यह नए रंग के विकल्पों को भी दिखाता है। हुआवे पी40 में कुल पांच कैमरे हैं, जबकि पी 40 प्रो में कुल छह कैमरे होंगे। प्रो मॉडल में बहुत पतली बीज़ल्स भी दिखाए गए हैं, जो लीक किए गए रेंडर में काफी हद तक ऐडिट किए लगते हैं।

इशान अग्रवाल के द्वारा दावा किया गया है कि लीक किए गए ये रेंडर्स Huawei P40 Pro के आधिकारिक रेंडर हैं। रेंडर्स में फोन को गोल्ड सिलवर और ब्लैक रंग में दिखाया गया है, लेकिन अग्रवाल का कहना है कि फोन इनके अलावा कुछ अन्य रंग के विकल्पों में भी आएगा। यदि ये रेंडर्स सच होते हैं, तो हुआवे पी40 प्रो निश्चित तौर पर देखने में खूबसूरत फोन होगा। स्मार्टफोन के साइड में ना के बराबर बेज़ल्स होंगे। Huawei P40 Pro के इन रेंडर्स में फोन के चारों ओर बेज़ल्स के नाम पर केवल एक सिलवर लाइन दिखाई देती है। 
Advertisement

रेंडर्स में सेल्फी कैमरों के लिए एक बहुत लंबा कटआउट दिखाई देता है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि दोनों फ्रंट सेंसर के बीच थोड़ा स्पेस लगता है। शायद, हुआवे अधिक सुरक्षित फेस अनलॉकिंग के लिए यहां एक 3डी डेप्थ कैमरा का उपयोग कर रहा है। पीछे के चार सेंसर के बीच आखिरी में दिया एक चौकोर आकार का सेंसर निश्चित रूप से टेलीफोटो कैमरा जैसा दिखता है।

इसी ट्वीट में अग्रवाल ने Huawei P40 के कलर वेरिएंट के रेंडर्स भी साझा किए हैं, जिसमें यह फोन भी पी40 प्रो की तरह गोल्ड, सिलवर और ब्लैक रंग में दिखाई दिया है। हालांकि इसमें डिस्प्ले में चारों ओर बेजल दिखाई देते हैं, जिसका अर्थ है कि यह संभवतः P40 Pro से अलग दिखाई देगा। इस मॉडल में भी एक पिल शेप सेल्फी कैमरा कटआउट है, लेकिन यह Huawei P40 Pro के समान लम्बा नहीं है। इस फोन के बैक में तीन कैमरों का सेटअप है। ऐसा प्रतित होता है कि हुआवे पी40 में पी40 प्रो की तरह टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया जाएगा।
Advertisement

खबर है कि हुआवे पी40 और पी40 प्रो के बेस वेरिएंट की कीमत क्रमशः 3,988 चीनी युआन (लगभग 42,100 रुपये) और 5,488 चीनी युआन (लगभग 58,000 रुपये) होगी। भारत में लॉन्च होगा या नहीं, खासतौर पर कोरोनावायरस महामारी के साथ, इसकी फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Infrared

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Depth

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1200x2640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.