108MP कैमरा, Snapdragon 680 SoC के साथ Huawei Nova 9 SE स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

Huawei Nova 9 SE की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 11 मार्च 2022 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 9 SE में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
  • इसकी बैटरी क्षमता 4,000mAh की है।
  • फोन में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Huawei Nova 9 SE में 6.78 की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Huawei ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Nova 9 SE लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीन और मलेशिया में उतारा है। यह एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है जिसमें 4G LTE कनेक्टिविटी है। इसमें Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है और 6.78 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। 
 

Huawei Nova 9 SE price, availability

Huawei Nova 9 SE की कीमत MYR 1,099 (लगभग 20,000 रुपये) है। मलेशिया में इसे सिंगल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है जो 18 मार्च तक चलेगा। फोन चीन में हुवावे के ऑनलाइन रिटेलर Vmall पर भी लिस्टेड है। चीन में इस स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज तथा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह क्रिस्टल ब्लू, पर्ल व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। 
 

Huawei Nova 9 SE specifications

Huawei Nova 9 SE में 6.78 की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसमें सेंटर में पंच होल कटआउट है। यह एक फुलएचडी प्लस पैनल है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज का है और टच सैम्पलिंग रेट 240 हर्ट्ज का है। हुवावे नोवा 9 एसई एक डुअल सिम फोन है। इसमें Snapdragon 680 प्रोसेसर है जिसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन के रियर पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। इसका सेकेंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी इसमें दिया गया है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है। बाकी हुवावे फोन्स की तरह इसमें गूगल ऐप्स और सर्विसेज का सपोर्ट नहीं मिलता है। 
Advertisement

इसकी बैटरी क्षमता 4,000mAh की है जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS, NFC और USB टाइप-सी का सपोर्ट मिलता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। डिवाइस का वजन 191 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.