48MP कैमरे के साथ Huawei Nova 8 SE Vitality Edition लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 8 SE Vitality Edition की कीमत CNY 1,899 (लगभग 21,700 रुपये) हैं, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं फ्रॉस्ट सिल्वर और मैजिक नाइट ब्लैक।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 जुलाई 2021 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 SE Vitality Edition में सिंगल कॉन्फिग्रेशन है
  • हुवावे नोवा 8 एसई विटैलिटी एडिशन किरिन 710ए प्रोसेसर से लैस है
  • फोन की सेल 13 अगस्त से शुरू होगी

Huawei Nova 8 SE Vitality Edition में दो कलर ऑप्शन मौजूद हैं

Huawei Nova 8 SE Vitality Edition स्मार्टफोन को Huawei Nova 8 SE लाइनअप के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें हाई एडिशन मॉडल को पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था। इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है और यह ऑक्टा-कोर किरिन प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मौजूद है। हुवावे नोवा 8 एसई विटैलिटी एडिशन दो कलर ऑप्शन में आता है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए बीचोबीच होल-पंच कटआउट भी दिया गया है।
 

Huawei Nova 8 SE Vitality Edition price, availability

Huawei Nova 8 SE Vitality Edition की कीमत CNY 1,899 (लगभग 21,700 रुपये) हैं, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं फ्रॉस्ट सिल्वर और मैजिक नाइट ब्लैक। फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है और इसकी सेल 13 अगस्त से शुरू होगी।
Advertisement

फिलहाल, Huawei Nova 8 SE Vitality Edition फोन की अंतरराशष्ट्रीय उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Huawei Nova 8 SE Vitality Edition specifications

डुअल-सिम (नैनो) हुवावे नोवा 8 एसई विटैलिटी एडिशन एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.6 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले फीचर किया गया है। हुवावे नोवा 8 एसई विटैलिटी एडिशन फोन ऑक्टा-कोर किरिन 710ए प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ माली-जी51-एमपी4 जीपीयू और 8 जीबी रैम से लैस है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए हुवावे नोवा 8 एसई विटैलिटी एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस वाला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इसमें 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.1, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें ग्रेविटी सेंसर, कंपास, एंबिएंट लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। हुवावे नोवा 8 एसई विटैलिटी एडिशन 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.68x73.3x8.4mm और भार 179 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710ए

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.