Huawei Nova 7 इस दमदार प्रोसेसर के साथ अप्रैल में हो सकता है लॉन्च

Huawei Nova 7 को कंपनी द्वारा निर्मित दमदार किरिन 990 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने हुवावे पी40 लाइट को भी लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 29 फरवरी 2020 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 7 में किरिन 990 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है
  • नोवा 7 सीरीज़ के लाइट मॉडल नोवा 7 लाइट को हाल ही में लॉन्च किया गया है

Huawei Nova 7 को Kirin 990 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Huawei Nova 7 अप्रैल में लॉन्च होने वाला है। इस खबर की जानकारी चीनी सोशल मीडिचा प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हुआवे नोवा 7 को अप्रैल में लॉन्च किया जाना है। बता दें कि हुआवे 26 मार्च को पेरिस में अपनी फ्लैगशिप Huawei P40 सीरीज की पेशकश करने वाली है। उम्मीद है कि Nova 7 को इस लॉन्च के बाद ही पेश किया जाएगा। इस समय चीनी टेलीकॉम दिग्गज के द्वारा आगामी हुआवे फोन की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन एक रिपोर्ट में नोवा 7 के कंपनी के दमदार किरिन 990 चिपसेट के साथ आने का दावा किया गया है। यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

ब्लॉगर के पोस्ट के अनुसार, हुआवे 2 अप्रैल को एक सम्मेलन आयोजित करेगा और जल्द ही नोवा 7 की घोषणा करेगा। ब्लॉगर ने आगे यह भी बताया है कि कंपनी पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किए गए Nova 6 के प्रो वेरिएंट को छोड़ सीधा हुआवे नोवा 7 ला रही है।

बता दें कि कंपनी ने इस हफ्ते हुआवे पी40 सीरीज़ का एक लॉन्च किया है। हुआवे ने गुरुवार को स्पेन में हुआवे पी40 लाइट को लॉन्च किया है। फोन Huawei Nova 6 SE का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। हुआवे पी40 लाइट भी कंपनी द्वारा निर्मित हाईसिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट के साथ आता है।

इसी तरह चीनी टेलीकॉम दिग्गज ने इस महीने की शुरुआत में हुआवे नोवा 7आई को भी लॉन्च किया था। फोन 6.40-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 810 चिपसेट दिया गया है, जिसमें दो कोर 2.27 गीगाहर्ट्ज़ और छह कोर 1.88 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। कथित तौर पर इसके 6 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत MYR 1,099 (लगभग 18,900 रुपये) है।
Advertisement

दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च के समय, हुआवेई नोवा 6 दो और वेरिएंट - नोवा 6 एसई और नोवा 6 5 जी के साथ आया था। नोवा 6 और नोवा 6 5G दोनों ही स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन की एक जैसी सूची के साथ आए, सिवाय Balong 5000 5G मॉडेम के जो बाद वाले फोन तक ही सीमित है। नोवा 6 की कीमत CNY 3,199 (लगभग 32,400 रुपये) थी जबकि 5G वैरिएंट की घोषणा CNY 3,799 (लगभग 38,400 रुपये) में की गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.