Huawei Nova 6 5G स्मार्टफोन से 5 दिसंबर को उठेगा पर्दा, डुअल होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस

Huawei Nova 6 5G: हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। जानें Huawei ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 नवंबर 2019 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 6 5G किरिन 990 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • वीडियो टीज़र से मिला डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप का संकेत
  • हुवावे नोवा 6 में हो सकता है 12 जीबी तक रैम

Huawei Nova 6 5G: हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन से 5 दिसंबर को उठेगा पर्दा

Photo Credit: Weibo

Huawei Nova 6 5G: हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Huawei ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन किरिन 990 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर नए टीज़र भी जारी किया गया है, सामने आई तस्वीर से इस बात की पुष्टि हो गई है कि Huawei Nova 6 में डुअल होल-ंपच डिस्प्ले है, स्क्रीन पर दो सेल्फी कैमरों के लिए कट आउट नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन नाइट मोड 2.0 और 105 डिग्री वाइड-एंगल सेल्फी खींचने की क्षमता के साथ आएगा।

एक चीनी ब्लॉगर ने Huawei Nova 6 5G के इनवाइट को पोस्ट किया है जिससे इस बात की पुष्टि हुई है कि हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन को चीन में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा हुवावे ने वीबो पर कई वीडियो टीज़र भी पोस्ट किए हैं। एक वीडियो टीज़र में इस बात को दर्शाया गया है कि Nova 6 5G फोन डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ उतारा जाएगा।

एक अलग वीडियो टीज़र में यह बात सामने आई है कि प्राइमरी कैमरा सेंसर सुपर नाइट सीन 2.0 मोड के साथ आएगा। हालांकि, फीचर के बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। हाल ही में सामने आए एक लीक से इस बात का संकेत मिला था कि फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी 60 हर्ट्ज डिस्प्ले हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में किरिन 990 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के दो वेरिएंट और 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट हो सकते हैं।

फोन के पिछले में 60 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 40 वॉट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आ सकती है।
Advertisement

लीक से फोन की कीमत के बारे में भी पता चला था। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (लगभग 35,500 रुपये), 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,500 रुपये) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,099 चीनी युआन (लगभग 41,500 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.