Huawei Nova 5i Pro की तस्वीरें और वीडियो लीक

Huawei Nova 5i Pro: हुवावे नोवा 5आई प्रो स्मार्टफोन को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन, कथित प्रेस रेंडर और कलर वेरिएंट से संबंधित जानकारी लीक हो गई है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 जुलाई 2019 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 5i Pro में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • नाइट मोड फीचर के साथ आ सकता है हुवावे नोवा 5आई प्रो
  • 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है हुवावे नोवा 5आई प्रो में

Huawei Nova 5i Pro की तस्वीरें और वीडियो लीक

Photo Credit: MySmartPrice Ishan Agarwal

Huawei Nova 5i Pro: हुवावे नोवा 5आई प्रो स्मार्टफोन को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाना है और कंपनी पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि यह हैंडसेट चार रियर कैमरे, होल-पंच डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले हुवावे नोवा 5आई प्रो के स्पेसिफिकेशन, कथित प्रेस रेंडर और कलर वेरिएंट लीक हो गए हैं। हुवावे नोवा 5आई प्रो के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं और फोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा एक वीडियो भी लीक हो गई है जिसमें फोन के ब्लैर अवतार को सभी एंगल से दर्शाया गया है। याद करा दें कि स्मार्टफोन को यूरोपी में Huawei Mate 30 Lite नाम से उतारा जा सकता है।

हुवावे नोवा 5आई प्रो को लेकर इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि यह स्मार्टफोन चार रियर कैमरे और किरिन 810 प्रोसेसर से लैस होगा। मायस्मार्टप्राइस ने टिप्स्टर इशान अग्रवाल के सहयोग के साथ आगामी स्मार्टफोन के प्रेस रेंडर साझा किए हैं। हुवावे ब्रांड के इस स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं- टील/ग्रीन, ग्रेडिएंट ब्लू और ब्लैक।

तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। वहीं, फोन के फ्रंट पैनल पर बायीं ओर कट आउट है जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह मिली है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे नोवा 5आई प्रो उर्फ हुवावे मेट 30 लाइट में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन, किरिन 810 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।
 

Huawei Nova 5i Pro के ब्लैक वेरिएंट की मिली झलक

Advertisement
Photo Credit: MySmartPrice x Ishan Agarwal

हालांकि, दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है लेकिन फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा या नहीं। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जिसका अपर्चर एफ/1.8, 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में अलग से नाइट मोड भी दिया जाएगा जो कम रोशनी में भी ज्यादा डिटेल के साथ ब्राइट सेल्फी क्लिक करेगा।
Advertisement

इसके अलावा, एक वीडियो भी लीक हुई है जिसमें हुवावे नोवा 5आई प्रो के ब्लैक अवतार को दर्शाया गया है। सुधांशु अंभोरे ने वीडियो को लीक किया है, वीडियो से फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चल रहा है। कुछ दिनों पहले हैंडसेट की वास्तविक तस्वीरें भी लीक हुई थी। हैंडसेट को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था, बता दें की चीन के बाहर इसे हुवावे मेट 30 लाइट नाम से उतारा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.