Huawei Nova 4e में हैं तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Huawei Nova 4e को लॉन्च कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने गुरुवार को घरेलू मार्केट में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन हुवावे नोवा 4ई को पेश कर दिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2019 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 4e की बैटरी 3,340 एमएएच की है
  • Huawei Nova 4e की शुरुआती कीमत करीब 21,000 रुपये है
  • हुवावे नोवा 4ई में कंपनी के किरिन 710 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल

Huawei Nova 4e

Huawei Nova 4e को लॉन्च कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने गुरुवार को घरेलू मार्केट में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन हुवावे नोवा 4ई को पेश कर दिया। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट का है। यह डबल-कर्व्ड ग्लास बॉडी, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 6.15 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। Huawei Nova 4e के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। यह 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। फिलहाल इस हैंडसेट को चीन के अलावा मलेशिया में भी उतारा गया है।
 

Huawei Nova 4e की कीमत

Huawei के मुताबिक, हुवावे नोवा 4ई के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) में बेचा जाएगा। हैंडसेट का 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट 2,299 चीनी युआन (करीब 24,000 रुपये) में मिलेगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस फोन को भारतीय मार्केट में लाया जाएगा या नहीं।

हुवावे नोवा 4ई के गार्लेंड ब्लू, पर्ल व्हाइट और मैजिक लाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Huawei Nova 4e स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हुवावे नोवा 4ई में 6.15 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2312 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पीपीआई है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है। इसमें हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

Huawei के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

Huawei Nova 4e की बैटरी 3,340 एमएएच की है। फोन वाई-फाई 802.11एसी और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.15 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2312 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.