Huawei Nova 2 और Nova 2 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

हुवावे ने शुक्रवार को चीन में अपने नोवा 2 और नोवा 2 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया। Huawei Nova और Huawei Nova Plus के अपग्रेडेड वेरिएंट की सबसे अहम खासियतों में 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे, डुअल रियर कैमरा सेटअप और लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मई 2017 15:16 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन में 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे हैं
  • डुअल रियर कैमरे व लेटेस्ट एंड्रॉयड के साथ आएंगे हुवावे के ये फोन
  • Nova 2 और इसके प्लस वेरिएंट में मुख्य अंतर स्टोरेज व डिस्प्ले साइज़ का है
हुवावे ने शुक्रवार को चीन में अपने नोवा 2 और नोवा 2 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया। Huawei Nova और Huawei Nova Plus के अपग्रेडेड वेरिएंट की सबसे अहम खासियतों में 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे, डुअल रियर कैमरा सेटअप और लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर शामिल हैं। Huawei Nova 2 और इसके प्लस वेरिएंट में मुख्य अंतर स्टोरेज व डिस्प्ले साइज़ का है। हुवावे नोवा 2 की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है, जबकि हुवावे नोवा 2 प्लस 2,899 चीनी युआन (करीब 27,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन स्थानीय मार्केट में 16 जून से उपलब्ध होंगे।

Huawei Nova 2 और Nova 2 Plus मेटल फिनिश वाले हैंडसेट हैं जिनके पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद हैं। स्मार्टफोन ग्रीन, रोज़ गोल्ड, ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर में उपलब्ध कराए जाएंगे। स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट निचले हिस्से पर हैं। पावर और वॉल्यूम बटन दायें किनारे पर हैं। नोवा 2 और नोवा 2 प्लस बहुत हद तक ऐप्पल के आईफोन 7 से प्रेरित लगते हैं। ऐसा हम एंटीना बैंड की पोज़ीशन की वजह से कह रहे हैं। फ्रंट पैनल पर आपको कोई होम बटन या कैपेसिटिव बटन नहीं मिलेगा।

दोनों ही स्मार्टपोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलेंगे। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे नोवा 2 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस इन-सेल डिस्प्ले है जिसपर 2.4डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें 2.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर के साथ एमआरएम माली-टी830 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत रियर पैनल पर दिए गए दो सेंसर और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डुअल कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला एक 12 मेगापिक्सल सेंसर और दूसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी मौज़ूद है। एक पोर्ट्रेट मोड भी है जिसमें तस्वीर लेने के बाद फोकस बदलने की सुविधा होगी। 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए इंटेलिजेंट फिल लाइट और ब्यूटी फिल्टर दिए गए हैं। हुवावे नोवा 2 में 2950 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी एलटीई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ब्लूटूथ सपोर्ट है।
Advertisement

अब बात बड़े वर्ज़न Huawei Nova 2 Plus की। इस स्मार्टफोन का डिजा़इन छोटे वेरिएंट वाला ही है। लेकिन इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 3340 एमएएच की बैटरी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। प्लस वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन Huawei Nova 2 वाले ही हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2950 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.