100W फास्ट चार्जिंग के साथ Huawei Nova 12 Ultra देगा जल्द दस्तक, जानें सबकुछ

Huawei Nova 11 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2023 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Huawei बाजार में नया फोन Huawei Nova 12 Ultra लेकर आ रही है।
  • Huawei Nova 12 Ultra फोन 100W चार्जिंग के साथ आएगा।
  • Huawei Nova 12 Ultra किरिन 9000S चिपसेट के साथ आएगा।

Huawei Nova 11 में 6.70 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने इस साल अप्रैल में अपने Nova 11 सीरीज पेश की थी। Huawei कथित तौर पर जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 12 Ultra लेकर आ रही है। हाल ही में सर्टिफिकेश डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि आगामी फोन 100W चार्जिंग के साथ आएगा। मॉडल नंबर ADA-AL00U वाला फोन 3C पर नजर आया है और यह HW-200500C00 एडाप्टर के साथ काम करेगा जो कि 20V/5A रेट्स का सपोर्ट करेगा। यहां हम आपको Nova 12 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लिस्टिंग से इस नए फोन के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला है। यहां तक ​​कि Nova 12 Ultra मॉनिकर की भी ऑफिशियल तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीकस्टर्स  ने इसका खुलासा किया था। इस महीने की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में पता चला था कि कैमरे के सेंसर नहीं बदलेंगे और सिर्फ अलग-अलग अपील के लिए इंटरनल तौर पर अलग-अलग रखे जाएंगे।
Advertisement

ऐसी संभावना है कि Huawei 5जी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के साथ ग्लोबल मार्केट में वापसी करेगी। Nova 12 लाइनअप 2024 की पहली छमाही में लॉन्च होने से पहले टेस्टिंग हो सकती है। कंपनी Nova 12 Ultra को किरिन 9000S चिपसेट के साथ 4x Cortex-A720 कोर और 4x Cortex-A510 कोर 1.53 GHz पर लॉन्च कर सकती है।


Huawei Nova 11 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Huawei Nova 11 में 6.7 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2412×1084 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G 4G चिपसेट पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल किया गया है। Nova 11 स्मार्टफोन में 66W Huawei वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 3

रिज़ॉल्यूशन

2412x1084 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.