Huawei ने 4600mAh बैटरी और 1TB तक स्टोरेज वाले Nova 12, Nova 12 Pro और Nova 12 Ultra किए लॉन्च, जानें कीमत

सभी चार फोन VMall के जरिए चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। Huawei Nova 12 Ultra की सेल अगले साल 12 जनवरी से शुरू होगी, जबकि बाकी 5 जनवरी से उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 20:45 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 12 की शुरुआती कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,000 रुपये) है
  • Huawei Nova 12 Pro की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,500 रुपये) से शुरू है
  • Nova 12 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 4,699 (लगभग 54,000 रुपये) है
Huawei Nova 12 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें Huawei Nova 12,  Huawei Nova 12 ProHuawei Nova 12 Ultra और Huawei Nova 12 Lite (Active Edition) शामिल हैं। सभी चार नए स्मार्टफोन ये सभी Harmony OS 4 पर चलते हैं और इनमें 6.7 इंच का डिस्प्ले है। Huawei Nova 12, Huawei Nova 12 Pro और Nova 12 Ultra 4,600mAh की बैटरी से लैस हैं जो 100W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सभी चार मॉडलों में 50-मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट्स हैं। Huawei Nova 12 Pro और Huawei Nova 12 Ultra सैटेलाइट कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।
 

Huawei Nova 12, Nova 12 Pro, Nova 12 Ultra: Price

Huawei Nova 12 के 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,000 रुपये) से शुरू होती है। 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 40,000 रुपये) है। Huawei Nova 12 Pro 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प में आता है, जिनकी कीमत क्रमशः CNY 3,999 और CNY 4,399 (लगभग 51,500 रुपये) है। Huawei Nova 12 Ultra की कीमत 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 4,699 (लगभग 54,000 रुपये) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 5,499 (लगभग 64,000 रुपये) है।

स्टैंडर्ड Huawei Nova 12 को कलर नंबर 12, चेरी व्हाइट और ओब्सीडियन ब्लैक शेड्स में पेश किया गया है, जबकि Nova 12 Pro कलर नंबर 12, ओब्सीडियन ब्लैक, चेरी ब्लॉसम पिंक और चेरी ब्लॉसम व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। Nova 12 Ultra कलर नंबर 12, स्मोकी ग्रे, ओब्सीडियन ब्लैक शेड्स में बेचा जाएगा।

यदि आप Nova 12 Lite (Active Edition) के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो इस लॉन्च आर्टिकल को पढ़ें।

सभी चार फोन VMall के जरिए चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। Huawei Nova 12 Ultra की सेल अगले साल 12 जनवरी से शुरू होगी, जबकि बाकी 5 जनवरी से उपलब्ध होंगे।
 

Huawei Nova 12, Nova 12 Pro, Nova 12 Ultra: Specifications

Huawei Nova 12, Huawei Nova 12 Pro, और Huawei Nova 12 Ultra HarmonyOS 4 पर चलते हैं और इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग, 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,224 x 2,776 पिक्सल) OLED LTPO डिस्प्ले है। डिस्प्ले में एक पिल शेप कैमरा आइलैंड है, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। Huawei ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन तीन मॉडलों के प्रोसेसर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि ये Kirin चिपसेट से लैस होंगे। बेस मॉडल 512GB तक स्टोरेज पैक करते हैं, जबकि Nova 12 Ultra में मैक्सिमम 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।
Advertisement

Huawei Nova 12, Huawei Nova 12 Pro, और Huawei Nova 12 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर से लैस है। Pro और Ultra मॉडल के प्राइमरी कैमरा सेंसर का वेरिएबल अपर्चर f/1.4 से f/4.0 तक है। कैमरा यूनिट में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर भी शामिल है। Huawei ने Nova 12 Pro और Nova 12 Ultra पर सेल्फी के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 60-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 8-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। स्टैंडर्ड Huawei Nova 12 में एक 60-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।

Huawei Nova 12, Huawei Nova 12 Pro और Huawei Nova 12 Ultra में कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS, AGPS, GLONASS, Beidou NFC और एक USB टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

तीनों मॉडल में 4,600mAh की बैटरी है जो 100W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Huawei Nova 12 Pro और Huawei Nova 12 Ultra में 2-वे Beidou सैटेलाइट मैसेजिंग सिस्टम है। यह फीचर यूजर्स को सैटेलाइट का उपयोग करके आपातकालीन मैसेज भेजने की सुविधा देता है, जब यूजर नेटवर्क कवरेज से बाहर हों।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4

रिज़ॉल्यूशन

1224x2776 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 3

रिज़ॉल्यूशन

1224x2776 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 3

रिज़ॉल्यूशन

1224x2776 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  5. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  6. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  7. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  8. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  9. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  10. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.