• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 100MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 11 SE लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

100MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 11 SE लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Huawei Nova 11S E में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

100MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 11 SE लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova 11 SE में 6.67 इंच की पंच होल OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 11S E में 6.67 इंच की पंच होल OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Nova 11S E में 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei Nova 11 SE में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन
Huawei ने Huawei Nova 11 SE को चीनी बाजार में पेश कर दिया है। फोन 90Hz OLED स्क्रीन, Snapdragon 6-सीरीज प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा। Huawei Nova 11S E में 6.67 इंच की पंच होल OLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Huawei Nova 11 SE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Nova 11 SE की कीमत


कीमत की बात करें तो Huawei Nova 11 SE के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,999 Yuan (लगभग 22,744 रुपये) और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,333 रुपये है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में उपलब्ध है। फोन की प्री सेल्स चीन में शुरू हो गई है और बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी।


Huawei Nova 11 SE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Huawei Nova 11S E में 6.67 इंच की पंच होल OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 10-bit कलर्स और P3 वाइड कलर गेमुट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 11S E के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Nova 11 SE में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Harmony OS पर काम करता है। कनेक्टिविटी के मामले में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, NFC, GPS और USB-C पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 162.39, चौड़ाई 75.47, मोटाई 7.39mm और 186 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »