Huawei Mate XT Ultimate Design होगा ग्लोबल स्तर पर 8 फरवरी को लॉन्च, जानें

Huawei ने बीते साल सितंबर में चीन में ट्राई-फोल्ड स्क्रीन वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन Mate XT Ultimate का डिजाइन पेश किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 13:17 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate XT Ultimate Design ग्लोबल स्तर पर 18 फरवरी को पेश होगा।
  • Huawei Mate XT Ultimate Design में एक यूनिक डिस्प्ले डिजाइन है।
  • Huawei Mate XT Ultimate Design ट्राई-फोल्डिंग में XMAGE इमेज सिस्टम है।

Huawei Mate XT Ultimate Design की डिस्प्ले फुल 10.2 इंच की हो जाती है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने बीते साल सितंबर में चीन में ट्राई-फोल्ड स्क्रीन वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन Mate XT Ultimate का डिजाइन पेश किया था। आज ब्रांड ने 18 फरवरी को मलेशिया के कुआलालंपुर में एक इवेंट में फोन को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की पुष्टि की है। आइए Huawei के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


ग्लोबल स्तर पर होगा लॉन्च


चीनी टेक दिग्गज ने घोषणा की कि Huawei Mate XT Ultimate डिजाइन 18 फरवरी 2025 को कुआलालंपुर, मलेशिया में ग्लोबल स्तर पर पेश होगा। लॉन्च इवेंट मलेशिया के समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। हालांकि, कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

चीनी बाजार में पहली बार पेश किए जाने के बाद इसके अन्य देशों में पेश दस्तक देने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन हाल ही में Mate XT मॉडल को संयुक्त अरब अमीरात में TDRA सर्टिफिकेशन पर देखा गया था, जिसने इसके जल्द रिलीज का संकेत दिया था। ऐसे में उम्मीद है कि यह मॉडल भी जल्द ही पेश किया जाएगा।
 

Huawei Mate XT Ultimate Design Features


आपको बता दें कि Mate XT Ultimate Design में एक यूनिक डिस्प्ले डिजाइन है, जिसके फोल्ड होने पर 6.4 इंच की डिस्प्ले है। वहीं खोलने पर स्क्रीन 7.9 इंच की हो जाती है। वहीं पैनल पूरी तरह खुलने पर 10.2 इंच की हो जाती है, जो एक टैबलेट साइज का अनुभव प्रदान करता है जो आसानी से यूजर्स की जेब में भी फिट हो सकता है।

आगामी ट्राई-फोल्डिंग में XMAGE इमेज सिस्टम है जिसमें 5.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। इस फोन को पावर देने के लिए एक बड़ी 5,600mAh बैटरी दी गई है जो कि 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Mate XT Ultimate Design, Huawei

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिटकॉइन के रिजर्व को घटा रहा भूटान, क्रिप्टो माइनिंग में भी हुई कमी!
  2. Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला
  5. जब चांद को कैमरे में किया कैद! NASA के Artemis II मिशन में Nikon कैमरा के साथ Apple का यह फोन भी था ...
  6. न LPG चाहिए, न PNG! बिजली से चलने वाला गैस जैसा चूल्हा हो रहा वायरल
  7. Xiaomi ने नया Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro किया लॉन्च, गंदगी और बैक्टीरिया का सफाया! जानें कीमत
  8. 10 हजार से सस्ता खरीदें Realme का 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस
  10. स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.