8GB RAM, 66W चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले फीचर्स से लैस नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate Xs 2 लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Mate Xs 2 के 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में €1,999 यानी लगभग 1,63,059 रुपये है। यह स्मार्टफोन Black, White और Violet कलर्स में जून से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2022 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate Xs 2 में 6.5 इंच की OLED फोल्डिड स्क्रीन दी गई है।
  • Huawei Mate Xs 2 में Snapdragon 888 4G SoC दिया गया है।
  • Huawei Mate Xs 2 की कीमत यूरोप में €1,999 यानी लगभग 1,63,059 रुपये है।

Huawei Mate Xs 2 में 6.5 इंच की OLED फोल्डिड स्क्रीन दी गई है

Photo Credit: Huawei

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने Mate Xs 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बीते माह कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में पेश किया था। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं। Huawei Mate Xs 2 में एक आउटवर्ड फोल्डिंग 'फाल्कन विंग' डिजाइन है। फोल्ड होने पर डिस्प्ले लैच मैकेनिज्म का इस्तेमाल करके मजबूती से अपनी जगह पर बना रहता है और जब इसे रिलीज किया जाता है तो यह स्प्रिंग-लोडेड हिंज के जरिए पार्टवे खुल जाता है। आउटवर्ड फोल्डिंग डिस्प्ले के चलते Mate Xs 2 में एक क्रीजलेस डिस्प्ले भी है जो कि फोल्डिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में कम है।

स्मार्टफोन की बॉडी एविएशन-ग्रेड टाइटेनियम एलॉय, अल्ट्रा-लाइट फाइबरग्लास और अल्ट्रा-लाइट और सुपर-स्ट्रॉन्ग स्टील से बनी है। अनफोल्ड होने पर, स्मार्टफोन का सबसे पतला हिस्सा केवल 5.4 मिमी मोटा है और इसका वजन सिर्फ 255 ग्राम है। इसके अलावा, डिवाइस में पीछे की तरफ एक माइक्रोफाइबर सामग्री होती है जो डिवाइस को सामने आने पर एक प्रीमियम एहसास देती है।
Advertisement

डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की OLED फोल्डिड स्क्रीन दी गई है जो कि एक्सपेंड होकर 7.8 इंच तक बढ़ सकती है जो कि 2480 x 2200 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। वहीं एक्सपेंड होने के बाद रेजोल्यूश 2480 × 1176 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, 240Hz टच सैंपलिंग रेट,1440 Hz PWM डिमिंग और 424ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह P3 वाइड कलर सरगम ​​को भी कवर करता है और रिफलेक्शन को कम करने के लिए इस पर नैनो ऑप्टिकल लेयर के साथ आता है।
 

Huawei Mate Xs 2 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei Mate Xs 2 में Adreno 660 GPU के साथ Snapdragon 888 4G SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। हालांकि इंटरनल स्टोरेज को Huawei के नैनो मैमोरी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी दावा करती है कि यह सिर्फ 30 मिनट में 90 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में ग्राफीन लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 10.7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

Huawei Mate Xs 2 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Huawei Mate Xs 2 के 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में €1,999 यानी लगभग 1,63,059 रुपये है। यह स्मार्टफोन Black, White और Violet कलर्स में जून से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

10.7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 2

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.