Huawei Mate 50 Series Price Drop: 13MP सेल्फी कैमरा, 66W फास्ट चार्जिंग वाले फोन हुए इतने सस्ते!

Huawei ने चीन में अपनी मौजूदा फ्लैगशिप Mate 50 सीरीज की कीमत में कटौती की घोषणा की है। बीते साल लॉन्च हुई सीरीज को Vmall की 11वीं एनिवर्सरी के मौके पर सस्ता किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2023 09:37 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने चीन में Mate 50 सीरीज की कीमत में कटौती की घोषणा की है।
  • Huawei Mate 50 में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Mate 50 Pro में 6.74 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।

Huawei Mate 50 में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीन में अपनी मौजूदा फ्लैगशिप Mate 50 सीरीज की कीमत में कटौती की घोषणा की है। बीते साल लॉन्च हुई सीरीज को Vmall की 11वीं एनिवर्सरी के मौके पर सस्ता किया गया है। इस दौरान चीन में ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीद पर 300 युआन (लगभग 3,590 रुपये) तक लाभ मिलेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Huawei Mate 50 सीरीज पर डिस्काउंट


Advertisement
Huawei Mate 50 सीरीज में तीन मॉडल Mate 50, Mate 50 Pro और Mate 50E शामिल हैं। कीमत में कटौती के बाद Vmall पर Huawei Mate 50 की शुरुआत 200 yuan डिस्काउंट के बाद 4799 yuan से होगी। वहीं 300 yuan डिस्काउंट के बाद Huawei Mate 50 Pro की शुरुआत 6,499 yuan से होगी। और Huawei Mate 50E पर 200 yuan डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद कीमत 3799 yuan हो जाएगी।
 

Huawei Mate 50 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Huawei Mate 50 में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2700×1224 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4460mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

Mate 50 Pro में 6.74 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2616×1212 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 Hz है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 64 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। इस फोन में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 4700mAh की बैटरी दी गई है।

Huawei Mate 50E में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2700×1224 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर आता है। कैमरा सेटअप के लिए 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं 4460mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4460 एमएएच

ओएस

HarmonyOS

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

HarmonyOS

रिज़ॉल्यूशन

1212x2616 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4460 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 3

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.