Huawei Mate 30 सीरीज़ से 19 सितंबर को उठेगा पर्दा

Huawei Mate 30 Series Launch Date: हुवावे मेट 30 सीरीज लॉन्च डेट से पर्दा उठ चुका है। इवेंट के दौरान हुवावे मेट 30, Huawei Mate 30 Pro, और Huawei Mate 30 Lite को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 2 सितंबर 2019 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 30 Pro में डुअल 40 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर हो सकते हैं
  • हुवावे मेट 30 प्रो में Sony IMX600 सीरीज़ के कैमरा सेंसर हो सकता शामिल
  • Huawei Mate 30 Lite में हो सकता है होल-पंच डिस्प्ले

Huawei Mate 30 Series Launch Date: हुवावे मेट 30 सीरीज़ लॉन्च डेट से उठा पर्दा

Huawei Mate 30 Series Launch Date: हुवावे मेट 30 सीरीज़ से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं  लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है। Huawei ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मेट 30 सीरीज़ से पर्दा 19 सितंबर को म्युनिक में आयोजित इवेंट के दौरान उठाया जाएगा। कुछ समय पहले लीक से इस बात का पता चला था कि कंपनी इवेंट के दौरान Huawei Mate 30, Huawei Mate 30 Pro, और Huawei Mate 30 Lite तीन नए फोन लॉन्च कर सकती है।  

हुवावे मोबाइल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो को साझा किया गया है, जिससे इस बात का पता चला है कि हुवावे मेट 30 सीरीज़ से 19 सितंबर को पर्दा उठेगा। हुवावे मेट 30 प्रो स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे के साथ कुछ कैमरा अपग्रेड की झलक भी देखने को मिल सकती है। Huawei Mate 30 Pro की कथित प्रमोशनल इमेज से इस बात का संकेत मिला था कि फोन में किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हुवावे मेट 30 प्रो में नए Sony IMX600 सीरीज़ के कैमरा सेंसर शामिल हो सकते हैं। Huawei Mate 30 और मेट 30 प्रो दोनों ही फोन को टीना और ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। हुवावे मेट 30 प्रो में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है, इसका अपर्चर एफ/ 1.6 - एफ/ 1.4 हो सकता है। 40 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा, 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ सिने लेंस सपोर्ट और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है जो 5X ज़ूम क्षमता के साथ उतारा जा सकता है।

लीक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) के अनुसार, हुवावे मेट 30 प्रो में कर्व्ड डिस्प्ले और चौड़ा नॉच हो सकता है जिसमें 3डी फेस अनलॉक सेंसर को जगह मिल सकती है। फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ओलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं, दूसरी ओर हुवावे मेट 30 में फ्लैट पैनल हो सकता है। हुवावे मेट 30 प्रो में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के बजाय एयरग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सुपरसेंसिंग कैमरा फीचर भी दिया जा सकता है।
Advertisement

केस रेंडर के अनुसार, हुवावे मेट 30 के पिछले हिस्से में सर्कुलर मॉड्यूल में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं। Huawei Mate 30 Lite को भी टीना सर्टिफिकेशन मिल चुका है और फोन की वास्तविक तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। पता चला है कि यह फोन भी चार रियर कैमरों के साथ उतारा जा सकता है और इस हैंडसेट को कुछ मार्केट में होल-पंच डिस्प्ले के साथ Huawei Nova 5i Pro नाम से उतारा जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1176x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.