Huawei Mate 20 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Huawei Mate 20 Lite के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। यह हैंडसेट हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। वहीं हुवावे मेट 20 लाइट की कीमत 400 डॉलर (लगभग 28,000 रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अगस्त 2018 13:56 IST
Huawei Mate 20 के बाद अब Huawei Mate 20 Lite का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। हुवावे मेट 20 लाइट के कई स्पेसिफिकेशन के बार में पता चला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Huawei Mate 20 Lite को अगस्त के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद जल्द ही इस हैंडसेट की सेल शुरू हो सकती है। WinFuture.de वेबसाइट पर रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे मेट 20 लाइट की कीमत 400 डॉलर (लगभग 28,000 रुपये) हो सकती है। बता दें कि अगस्त के शुरुआत में हुवावे मेट 20 से संबंधित कुछ कथित फर्मवेयर फाइल सामने आई थी। हुवावे का यह हैंडसेट पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Huawei Mate 10 Lite से काफी सस्ता है। हुवावे मेट 10 लाइट की कीमत EUR 399 है। हुवावे मेट 20 लाइट नॉच डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए यह हैंडसेट हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें कि हुवावे मेट 10 लाइट में कंपनी ने किरिन 659 चिपसेट का इस्तेमाल किया है।
 

Huawei Mate 20 Lite के कथित स्पेसिफिकेशन

Huawei Mate 20 Lite में 6.3 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए यह हैंडसेट हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। 4G LTE सपोर्ट से लैस हुवावे का यह हैंडसेट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा या नहीं। Huawei Mate 20 Lite डुअल रियर और फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आएगा। हुवावे मेट 20 लाइट का एक रियर कैमरा 20 मेगापिक्सल का और दूसरा रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल सेंसर का होगा। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल कैमरा मिलेगा, जिसका एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। बैक पैनल पर ठीक रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए Huawei Mate 20 Lite में डुअल बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 मिलेगा। पावर बैकअप के लिए यह हैंडसेट 3,650 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हुवावे मेट 20 लाइट का वजन 172 ग्राम होगा और इसकी मोटाई 7.6 एमएम की होगी। Huawei Mate 20 Lite की कीमत और उपलब्धता के बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.