Huawei Mate 10 Pro की तस्वीरें और कीमत लॉन्च से पहले लीक

चीनी हैंडसेट निर्माता हुवावे ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी 16 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में नई मेट 10 सीरीज़ लॉन्च होने की उम्मीद है। अब हुवावे मेट 10 प्रो की तस्वीरें और कीमत लीक हुई हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2017 13:33 IST
ख़ास बातें
  • मेट 10 प्रो 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • फोन में 5.99 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है
  • फोन की कीमत 900 यूरो से ज़्यादा होने की उम्मीद है
चीनी हैंडसेट निर्माता हुवावे ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी 16 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में नई मेट 10 सीरीज़ लॉन्च होने की उम्मीद है। अब Huawei Mate 10 Pro की तस्वीरें और कीमत लीक हुई हैं।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने कथित हुवावे मेट 10 प्रो की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में हैंडसेट को अच्छी तरह से देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। लीक तस्वीर से पता चलता है कि मेट 10 प्रो में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो का स्क्रीन होगा। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। स्मार्टफोन की एक दूसरी लीक तस्वीर से मेट 10 प्रो के डुअल कैमरा सेटअप के लाइका ब्रांडिंग और अपर्चर एफ/1.6 के साथ आने की जानकारी मिली है। अभी एलजी वी30 में भी यही अपर्चर मौज़ूद है।

फोन के रियर पैनल की तस्वीर पर डुअल कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन के फ्रंट व बैक पैनल पर हुवावे की ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है।

एक दूसरे टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने भी दावा किया है कि हुवावे मेट 10 प्रो को पूर्वी यूरोप के कुछ रिटेल स्टोर पर 930-940 यूरो (करीब 72,000 रुपये) की कीमत में देखा गया है। अगर हुवावे मेट 10 प्रो की ये कीमत सही साबित होती है तो यह प्रीमियम फोन सीधे सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को चुनौती देगा।
Advertisement

इससे पहले हुई लीक की बात करें तो, मेट 10 प्रो में एक एंटायरव्यू क्वाडएचडी (1440x2880)डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। स्क्रीन का साइज़ 5.99 इंच है। मेट 10 प्रो को रैम व स्टोरेज के आधार पर 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.