हुवावे जी9 प्लस लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 19 अगस्त 2016 18:54 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे जी9 प्लस के स्पेसिफिकेशन कंपनी के मायमैंग 5 स्मार्टफोन वाले ही हैं
  • अभी 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया है
  • हुवावे जी9 प्लस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
हुवावे ने गुरुवार को चीन में जी9 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हुवावे जी9 प्लस हैंडसेट के चीनी वेरिएंट की कीमत 2,399 चीनी युआन है। इसका एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी पेश किया गया है, लेकिन कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री घरेलू मार्केट में शुरू हो चुकी है।

गिज़मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे जी9 प्लस स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन पिछले महीने लॉन्च हुवावे मायमैंग 5 से मेल खाते हैं।

डुअल सिम हुवावे जी9 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। हुवावे के इस हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके दो वेरिएंट हैं। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है और दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। दोनों ही हैंडसेट के साथ यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसका 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और पीडीएएफ फ़ीचर से लैस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें मौजूद 3,340 एमएएच की बैटरी के बारे में 22 घंटे का टॉक टाइम और 800 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हैंडसेट को अनलॉक करने के अलावा हुवावे पे को इज़ाजत देने और नोटिफिकेशन पैनल एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है। यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.