हुवावे ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन और टैबलेट, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 मई 2016 17:05 IST
हुवावे ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन जी9 लाइट और मी़डियापैड एम2 7.0 टैबलेट आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। खबरों के मुताबिक, जी9 लाइट पिछले महीने लॉन्च हुए हुवावे पी9 लाइट का ही चीनी वेरिएंट है। यह फोन सिर्फ चीन में ही मिलेगा। वहीं हुवावे मीडियापैड एम2 7.0 फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला कंपनी का पहला टैबलेट है।

हुवावे जी9 लाइट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,500 रुपये) है। यह फोन व्हाइट, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। वहीं मीडियापैड एम2 7.0 के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन ( करीब 16,500 रुपये) 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन ( करीब 18,500 रुपये) है।यह टैबलेट व्हाइट, ब्लू, गोल्ड और पिंक कलर वेरिएंट में मिलेगा। हुवावे जी9 लाइट का रजिस्ट्रेशन 12 मई तक होगा और इसकी बिक्री 13 मई से चीन के सभी बड़े ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

कंपनी ने हुवावे पी9 और पी9 प्लस लॉन्च के बाद कुछ देशों में पी9 लाइट स्मार्टफोन को लिस्ट किया था। अब हुवावे ने पी9 को ही जी9 लाइट ( एक जैसे स्पेसिफिकेशन) के साथ चीन में पेश किया है। वहीं 7 इंच स्क्रीन में मीडियापैड एम2 इस सीरीज में कंपनी का तीसरा टैबलेट होगा। इससे पहले 10 इंच और 8 इंच वेरिएंट वाले टैबलेट लॉन्च हो चुके हैँ।

सबसे पहले बात जी9 लाइट स्मार्टफोन की, इस फोन में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच का फुल एचडी स्क्रीन है। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला 650 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इससे पहले हॉनर 5सी में भी यही प्रोसेसर दिया गया था। इस डिवाइस में 3 जीबी रैम है। फोन 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो, हुवावे जी9 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है।  हुवावे का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए हुवावे के इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रोयूएसबी 2.0 जैसे फीचर मौजूद हैं।
Advertisement
 

अब बात हुवावे मीडिया पैड एम2 7.0 टैबलेट की। कंपनी ने इसी साल मीडियापैड एम2 टैबलेट को 10.1 इंट डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी ने 7 इंच डिस्प्ले के साथ मीडियापैड 7.0 पेश किया है। मीडियापैड एम2 7.0 हुवावे का पहला ऐसा टैबलेट है जो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। टैबलेट में वॉल्यूम और पॉवर बटन के साथ किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई है।

इस टैबलेट में (1920 x 1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 7 इंच डिस्प्ले है जो हुवावे की क्लैरीवीयू 2.0 कलर एनहेंसमेंट तकनीक के साथ आता है। टैबलेट में स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। रैम 3 जीबी है। मीडियापैड एम2 7.0 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

टैबलेट में अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। टैबलेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 4360 एमएएच की बैटरी है जबकि 10.1 इंच वेरिएंट में 6660 एमएएच बैटरी दी गई थी। हुवावे मीडियापैड एम2 7.0 डुअल सिं डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट करता है वहीं एम2 10.0 वाई-फाई और वाई-फाई+एलटीई वेरिएंट में आता है।
Advertisement

हुवावे जी9 लाइट और मीडियापैड एम2 7.0 के लॉन्च की खबर सबसे पहले फोनराडार द्वारा दी गई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei G9 L
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  11. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.