Huawei ने लॉन्च किए दो रियर कैमरे वाले तीन नए स्मार्टफोन

हुवावे पी20 सीरीज़ के हैंडसेट से पेरिस में पर्दा उठाने के बाद अब इस चीनी कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Huawei Enjoy 8 सीरीज़ को पेश किया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 30 मार्च 2018 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 8, Huawei Enjoy 8 Plus और Huawei Enjoy 8e लॉन्च
  • ये हैंडसेट डुअल रियर कैमरा सेटअप और 18:9 डिस्प्ले के साथ आते हैं
  • हाल ही में हुवावे पी20 सीरीज़ के स्मार्टफोन हुए थे लॉन्च
हुवावे पी20 सीरीज़ के हैंडसेट से पेरिस में पर्दा उठाने के बाद अब इस चीनी कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Huawei Enjoy 8 सीरीज़ को पेश किया है। चीनी मार्केट में Huawei Enjoy 8, Huawei Enjoy 8 Plus और Huawei Enjoy 8e को लॉन्च किया गया है। ये तीनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। अहम खासियत की बात करें तो ये हैंडसेट डुअल रियर कैमरा सेटअप और 18:9 डिस्प्ले के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात है कि हकीकत में Huawei Enjoy 8 हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei Y7 Prime 2018 का दूसरा अवतार है। वहीं, Huawei Enjoy 8 Plus को इस महीने ही थाइलैंड में Huawei Y9 (2018) के नाम से लॉन्च किया गया था।
 

Huawei Enjoy 8, Huawei Enjoy 8 Plus, Huawei Enjoy 8e कीमत

हुवावे एन्जॉय 8 की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है। यह कीमत 3 जीबी रैम वेरिएंट की है। 4 जीबी रैम वेरिएंट 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। हुवावे एन्जॉय 8 प्लस के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में मिलेगा। वहीं, हुवावे एन्जॉय 8ई का मात्र एक वेरिएंट है जो 1,099 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) में मिलेगा। तीनों ही हैंडसेट ब्लू, गोल्ड, पिंक और ब्लैक रंग में उपलब्ध होंगे।
 

Huawei Enjoy 8, Huawei Enjoy 8 Plus, Huawei Enjoy 8e स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Huawei Enjoy 8 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का एलसीडी (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। हमने आपको पहले ही बताया है कि इसके दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी और 4 जीबी रैम। एन्जॉय 8 में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। वहीं, फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा वो भी ब्यूटी फीचर के साथ।

Huawei Enjoy 8 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी या 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एक्सलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसके साथ दी गई है 3000 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
Advertisement

Huawei Enjoy 8 Plus एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5.93 इंच का एलसीडी (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह 2.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। Enjoy 8 Plus के फ्रंट और रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरे में एआर फीचर भी दिए गए हैं।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन 157.2x75.3x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
Advertisement

आखिर में बात डुअल-सिम Huawei Enjoy 8e की। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 स्किन पर चलता है। फोन में 5.7 इंच का एलसीडी (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। यह 3 जीबी रैम के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

Huawei Enjoy 8e की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। एन्जॉय 8ई की बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 152.4x73x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  5. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  6. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  7. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  10. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.