HTC Wildfire E3 फोन 4 बैक कैमरा, 6.5-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

HTC Wildfire E3 की कीमत यूरोप में EUR 150 (लगभग 13,019 रुपये) है, हालांकि यह कीमत फोन के किस स्टोरेज वेरिएंट की है फिलहाल यह जानकारी साफ नहीं हुई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 मार्च 2021 10:35 IST
ख़ास बातें
  • HTC Wildfire E3 में मिलेंगे दो स्टोरेज ऑप्शन
  • एचटीसी वाइल्डफायर ई3 में मौजूद है 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन में दो कलर ऑप्शन मौजूद है

फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लू और ब्लैक।

HTC Wildfire E3 को ताइवानी कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें, पिछले ही दिनों कंपनी ने अपने HTC Wildfire E lite स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। एचटीसी वाइल्ड फायर ई3 की बात करें, तो यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जबकि फोन की रैम 4 जीबी  और स्टोरेज 128 जीबी तक मौजूद है। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दमदार बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। गौरतलब है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए HTC Wildfire E2 का सक्सेसर है, जो कि मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से ही लैस था। जबकि फोटोग्राफी करने के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद था।
 

HTC Wildfire E3 price, sale

HTC Wildfire E3 की कीमत यूरोप में EUR 150 (लगभग 13,019 रुपये) है, हालांकि यह कीमत फोन के किस स्टोरेज वेरिएंट की है फिलहाल यह जानकारी साफ नहीं हुई है। एचटीसी वाइल्डफायर ई3 स्मार्टफोन में आपको 4 जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज विकल्प मिलेंगे, वो हैं 64 जीबी और 128 जीबी। इसके अलावा आपको फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लू और ब्लैक। फिलहाल इस फोन की अंतरराष्ट्रीय उफलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

HTC Wildfire E3 specifications

डुअल सिम (नैनो) एचटीसी वाइल्डफायर ई3 फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें 6.51 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यह फोन और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम दी गई है। फोन की इंटरनल स्टोरेज में जैसे कि हमने बताया आपको दो विकल्प मिलेंगे जो हैं 64 जीबी और 128 जीबी।  

फोटोग्राफी के लिए एचटीसी वाइल्डफायर ई3 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि इसके पिछले वर्ज़न की तुलना में अपडेट है। HTC Wildfire E2 फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था, जबकि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद है, जिसमें मैक्रो और डेप्थ कैमरा शामिल हैं। फोन में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग दी गई है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई फाई, ब्लूटूथ 4.3, चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो एसडी कार्ड शामिल है। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिहाज़ से रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर व फेस अनलॉक दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.