HTC Wildfire E2 Play फोन 8GB रैम, 4600mAh बैटरी, 48MP क्वाड कैमरा के साथ पेश, जानें डिटेल्स

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 12 OS के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023 18:09 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.82 इंच IPS LCD पैनल दिया गया है
  • फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर है
  • यह फोन 128GB के इनबिल्ट स्पेस के साथ आता है

HTC Wildfire E2 Play को अफ्रीका में पेश किया गया है।

Photo Credit: HTC

HTC की ओर से इसका लेटेस्ट स्मार्टफोन Wildfire E2 Play पेश किया गया है। फोन में कई आकर्षक फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप है जिसका मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है। फोन में Unisoc प्रोसेसर है। यह डिवाइस 8GB रैम के साथ आता है। इसमें 4,600mAh बैटरी दी गई है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

HTC Wildfire E2 Play Price

HTC Wildfire E2 Play को अफ्रीका में पेश किया गया है। फोन को ब्लू और ब्लैक कलर्स में उतारा गया है। इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने यहां कोई जानकारी साझा नहीं की है। 
Advertisement
 

HTC Wildfire E2 Play Specifications

एचटीसी वाइल्डफायर ई2 प्ले के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.82 इंच IPS LCD पैनल दिया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन है। इसमें 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर है जिसके साथ 8GB रैम की पेअरिंग देखने को मिलती है। इसकी स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 128GB के इनबिल्ट स्पेस के साथ आता है। हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 12 OS के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा फेस अनलॉक भी सपोर्टेड है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर में यह 48मेगापिक्सल मेन कैमरा वाले क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 4600mAh बैटरी मिलती है। साथ में 10W चार्जर भी है। इसमें यूएसबी टाईप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.