108MP कैमरा, 12GB RAM के साथ HTC U23 और Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Both HTC U23 और HTC U23 Pro एंड्रॉयड 13 पर काम करते हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2023 12:50 IST
ख़ास बातें
  • HTC ने ताइवान में HTC U23 और HTC U23 Pro को लॉन्च कर दिया है।
  • Both HTC U23 और HTC U23 Pro एंड्रॉयड 13 पर काम करते हैं।
  • HTC U23 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

HTC U23 Pro में 108 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: HTC

HTC ने ताइवान में HTC U23 और HTC U23 Pro को लॉन्च कर दिया है। HTC U23 सीरीज स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में सेफ्टी के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। U23 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं U23 Pro में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको HTC U23 और U23 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 

HTC U23 और HTC U23 Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
HTC U23 सिंगल 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है। यह स्मार्टफोन Aqua Blue और Roland Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। 

HTC U23 Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 16,990 (लगभग 45,500 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 17,990 (लगभग 48,200 रुपये) है। कलर ऑप्शन के मामले में यह स्मार्टफोन Coffee Black और Muxer White में उपलब्ध है। लिमिटेड पीरियड लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीद पर फ्री HTC True वायरलेस ब्लूटूथ हेडसेट II दिए जा रहे हैं जो कि सिर्फ 30 मई तक ही उपलब्ध होंगे।
Advertisement

 

HTC U23 और HTC U23 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Both HTC U23 और HTC U23 Pro एंड्रॉयड 13 पर काम करते हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ये दोनों ही स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 पर काम करते हैं। स्टोरेज की बात करें तो इनमें 12GB RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो HTC U23 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं HTC U23 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इन दोनों फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,600mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिटं सेंसर दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.