HTC भारत में करेगी वापसी, HTC Desire 19+ हो सकता है लॉन्च

तीन रियर कैमरे वाले HTC Desire 19+ को पेश किया जा सकता है जो पहले ही ताइवानी मार्केट में उतारा जा चुका है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 12 अगस्त 2019 18:48 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी डिज़ायर 19+ एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित HTC सेंस पर चलता है
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं HTC Desire 19+ में
  • 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है एचटीसी डिज़ायर 12+ में
ताइवानी कंपनी एचटीसी लंबे समय के बाद भारतीय मार्केट में वापसी करने वाली है। एचटीसी ने सोशल मीडिया के ज़रिए ऐलान किया कि वह भारतीय मार्केट में नया प्रोडक्ट लाने वाली है। कंपनी ने इशारों में बताया है कि वह भारतीय मार्केट में HTC Desire 19+ को उतारेगी। याद रहे कि एचटीसी ने बीते साल जून महीने में एचटीसी डिज़ायर 12 और डिज़ायर 12+ लॉन्च किया था। आधिकारिक टीज़र से पता चला है कि कंपनी वाटरड्रॉप नॉच वाला एक एचटीसी फोन लाने वाली है। यह फीचर एचटीसी डिज़ायर 19+ का हिस्सा है। हालांकि, कंपनी ने कीमत या लॉन्च की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

एचटीसी इंडिया के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो में कंपनी के सफर को दिखाया गया है। शुरुआत एचटीसी टच से होती है जो 2007 में लॉन्च हुआ था। यह दुनिया का पहला टच फोन था। इसके बाद 2016 में एचटीसी 10 आया जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला पहला हैंडसेट था।
Advertisement

वीडियो के अंत में हमें भारतीय मार्केट में एचटीसी के अगले प्रोडक्ट के बारे में पता चलता है। एक वाटरड्रॉप नॉच वाला फोन नज़र आता है जो संभवतः HTC Desire 19+ है।
 

एचटीसी डिज़ायर 19+ की भारत में कीमत (अनुमान)

ताइवानी मार्केट में एचटीसी डिज़ायर 19+ की कीमत 9,990 ताइवानी डॉलर (करीब 22,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 ताइवानी डॉलर (करीब 24,300 रुपये) में बेचा जाएगा। Desire 19+ स्टार इंडिगो और जेसमीन व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। भारत में कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
Advertisement
 

HTC Desire 19+ Specifications

डुअल-सिम एचटीसी डिज़ायर 19+ एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित HTC सेंस पर चलता है। फोन में 6.2 इंच की एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो HTC Desire 19+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो HTC Desire 19+ की बैटरी 3,850 एमएएच की है और यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो P35

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.