एचटीसी वन एस9 में है 5 इंच डिस्प्ले, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016 17:37 IST
ताइवानी दिग्गज कंपनी एचटीसी ने अपनी नया स्मार्टफोन एचटीसी वन एस9 जर्मनी में लॉन्च कर दिया है। एचटीसी ने इस साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 में 'वन' नहीं दिया। कंपनी पिछले तीन फ्लैगशिप में 'वन' का इस्तेमाल करती रही है। लेकिन कंपनी ने 'वन' सीरीज को मिड रेंज स्मार्टफोन एचटीसी वन एस9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर कायम रखा है। नए मेटल स्मार्टफोन को कंपनी की जर्मन वेबसाइट पर 499 यूरो (करीब 33,700 रुपये) में उपलब्धता की जानकारी दिए बिना लिस्ट कर दिया है।

एचटीसी वन एस9 में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का फुलएचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 443 पीपीआई है। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला 64- बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसमें से यूजर के इस्तेमाल के लिए 9.24 जीबी ही है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस यूआई दी गई है। बात करें कैमरे की तो एचटीसी के इस फोन में बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है।  अपर्चर एफ/2.0 के साथ  फ्रंट कैमरा 4 अल्ट्रापिक्सल फिक्स़्ड फोकस बीएसआई सेंसर है।

फोन का डाइमेंशन 144.6 x 69.7 x 10.1 मिलीमीटर है। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए 2840 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 3जी नेटवर्क पर 13 घंटे तक का टॉक टाइम और 658 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। वनएस9 डॉल्बी ऑडियो के साथ कंपनी की जानी-पहचानी बूमसाउंड तकनीक से लैस है।
Advertisement

4जी एलटीई सपोर्ट वाले एचटीसी वन एस9 में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी, मीराकास्ट गलोनास और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.