एचटीसी वन एम10 में यूजर को मिलेगा 'बेहद दमदार कैमरे का अनुभव'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 फरवरी 2016 10:57 IST
एचटीसी ने हाल ही में एक टीजर तस्वीर जारी कर अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि एचटीसी का नया स्मार्टफोन वन एम10 होगा। इस तस्वीर में फोन में एक चैम्फर्ड मेटल बॉडी होने की बात ट्वीट के जरिये बताई गई थी। अब कंपनी ने इस डिवाइस के कैमरे की तारीफ की है।

सीनेट को दिए एक इंटरव्यू में एचटीसी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर चियालिन चांग ने बताया, ''हम पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि एचटीसी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में बेहद दमदार कैमरा होगा।'' इसके साथ ही चांग ने कहा कि हमने ऐसा बयान, ग्राहकों को मिलने वाले बेहद शानदार कैमरे को देखने के बाद ही दिया है।

गौर करने वाली बात है कि एचटीसी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपनी कैमरा क्वालिटी को लेकर बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए हैं। ताईवान की यह कंपनी ग्राहकों को शानदार अनुभव देने के लिेए 'अल्ट्रापिक्सल' कैमरा टेक्नोलॉजी भी आजमा चुकी है। लेकिन चांग का कहना है कि उम्मीद है, इस साल सब कुछ अलग होगा।

एचटीसी के स्मार्टवॉच लॉन्च करने की योजना पर चांग ने कहा, ''अगर एचटीसी स्मार्टवॉच लॉन्च करती है तो कंपनी इस इंडस्ट्री को बदल कर रख देंगी।'' उन्होंने खुलासा किया कि एचटीसी को फिटनेस ट्रैकर यूए बैंड के लिए ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी मांग पूरी करने के लिए इसका प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रही है।
Advertisement

इसके अलावा एक विश्वसनीय एचटीसी टिप्सटर LlabTooFer ने एक बार फिर एचटीसी वन एम10 को लेकर जानकारी लीक की है। नई जानकारी के मुताबिक, एचटीसी वन एम10, 16जीबी, 32जीबी और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

इससे पहले एक और टिप्सटर ईवान ब्लास ने एक ट्वीट में स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को लेकर ट्वीट किया था। उनके मुताबिक आने वाले एचटीसी वन एम10 को अमेरिका में 9 मई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

एक और लीक में एचटीसी वन एम10 स्मार्टफोन में 5.2 इंच का क्वाडएचडी रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट और फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की बात सामने आई थी। लीक के मुताबिक एचटीसी वन एम10 'पर्फ्यूम' एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस 8.0 यूआई का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.