एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, दिखने में है आईफोन जैसा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2015 11:51 IST
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने मंगलवार को अपने वन ए9 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया जो दिखने में ऐप्पल के आईफोन जैसा है। एचटीसी वन ए9 फोन की बिक्री नवंबर से शुरू होगी और इसके अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 399.99 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) होगी। फिलहाल, कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

स्मार्टफोन कार्बन ग्रे, ओपल सिल्वर, टोपाज़ गोल्ड और डीप गार्नेट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। उम्मीद के मुताबिक, एचटीसी वन ए9 में स्क्रीन के नीचे एक फिज़िकल बटन मौजूद है। इसका डिज़ाइन बहुत हद तक आईफोन 6 से मेल खाता है। यह एक फुल-मेटल बॉडी हैंडसेट है।
Advertisement

ध्यान रहे कि लॉन्च से पहले ही एचटीसी की सीईओ चेर वांग ने कहा था कि वन ए9 हैंडसेट 'आईफोन का बेहतरीन विकल्प' होगा।

एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट उपलब्ध होंगे। पहला वेरिएंट 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज व 2 जीबी रैम के साथ आएगा और दूसरा 32 जीबी की स्टोरेज व 3 जीबी रैम के साथ। दोनों ही वेरिएंट में माइक्राएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि वेरिएंट मार्केट पर निर्भर करेंगे। चुनिंदा मार्केट में सिर्फ एक ही वेरिएंट को पेश किया जाएगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो एचटीसी वन ए9 में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर और 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मॉड्यूल होंगे। यह हैंडसेट गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो से लैस होगा। इसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन का भी इस्तेमाल किया गया है। ध्यान रहे कि एचटीसी वन ए9 मार्शमैलो पर चलने वाला कंपनी का पहला हैंडसेट है।
Advertisement

इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन का मौजूद है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 4 मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। स्मार्टफोन 2150 एमएएच की बैटरी से लैस है।

यह 4जी एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। कंपनी की लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि यह हैंडसेट भारत में इस्तेमाल हो रहे एलटीई बैंड को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरो और मैगनेटिक सेंसर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  3. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.