120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरा के साथ HTC Desire 22 Pro लॉन्च, दमदार हैं फीचर्स

HTC Desire 22 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 399 यानी कि करीब 38,550 रुपये है। यह HTC स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए यूके में उपलब्ध है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2022 17:24 IST
ख़ास बातें
  • HTC Desire 22 Pro में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • HTC Desire 22 Pro के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 38,550 रुपये है।
  • HTC Desire 22 Pro में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।

HTC Desire 22 Pro में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: HTC

HTC  ने HTC Desire 22 Pro को मंगलवार को यूके में लॉन्च कर दिया है। एचटीसी का कहना है कि यह स्मार्टफोन बेहतरीन एक्सपीरियंस और 2D के साथ 3D कंटेंट को एक्सटेंड रिएलिटी (XR) पर चलाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Snapdragon 695 5G SoC प्रोसेसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का प्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,520mAh बैटरी के साथ IP67 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और पानी से बचाव सुनिश्चित करती है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

HTC Desire 22 Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो HTC Desire 22 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 399 यानी कि करीब 38,550 रुपये है। यह HTC स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए यूके में उपलब्ध है और शिपिंग 1 अगस्त से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

HTC Desire 22 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो HTC Desire 22 Pro में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 12 दिया गया है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इसमें f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें  f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 5G कनेक्टिविटी, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, एनएफसी और USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,520mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.