एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला एचटीसी बोल्ट लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 नवंबर 2016 14:00 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी बोल्ट में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर है
  • बोल्ट स्मार्टफोन में एचटीसी ने 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले दिया है
एचटीसी ने स्प्रिंट के साथ मिलकर अपना बहु-प्रतीक्षित हाई-एंड स्मार्टफोन बोल्ट लॉन्च कर दिया है। नया एचटीसी बोल्ट शुक्रवार से स्प्रिंट स्टोर के साथ कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत किश्तों में 24 महीने के लिए 25 डॉलर प्रति माह (करीब 600 डॉलर या 40,250 रुपये) है।

स्प्रिंट, एचटीसी बोल्ट स्मार्टफोन को 'अब तक का सबसे तेज स्मार्टफोन' की तरह प्रमोट कर रही है। इसका दावा है कि फोन में दिए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एक्स10 एलटीई मॉडम के चलते यह 3x20 मेगाहर्ट्ज़ कैरियर को सपोर्ट करता है। एचटीसी ने भी नए आईफोन को फॉलो करते हुए बोल्ट में हेडफोन जैक नहीं दिया है और यह यूएसबी टाइप-सी क्षमता वाले हेडफोन सपोर्ट करता है। बोल्ट स्मार्टफोन के साथ भी हेडफोन मिलता है और यह एचटीसी बूमसाउंड एडेप्टिव ऑडियो सपोर्ट करता है।
Advertisement

इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एचटीसी का पहला वाटर-रेसिस्टेंस एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिवाइस है। यह फोन वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी57 रेटिंग के साथ आता है।

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एचटीसी बोल्ट स्पिलिट स्क्रीन व्यू, गूगल फोटोज़ ऐप पर मुफ्त अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज और गूगल के इनबिल्ट वीडियो ऐप गूगल डुओ के साथ आता है। इस हैंडसेट में डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके 0.2 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक करने का दावा किया गया है।
Advertisement

सबसे बड़ा सवाल एचटीसी के हार्डवेयर चुनाव को लेकर है। एचटीसी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर दिया है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। बोल्ट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस) के साथ आता है। स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एचटीसी बोल्ट में 3200 एमएएच की बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 2.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Bolt Specifications, HTC Bolt Price, HTC Mobiles, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.