एचटीसी 10 के नए टीजर में सबसे बेहतर और तेज एंड्रॉयड अनुभव का दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2016 13:00 IST
एचटीसी 10 को लेकर पिछले काफी समय से लगातार लीक और नई जानकारी सामने आती रही है। एचटीसी के इस आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के केस, लाइव तस्वीरें और दूसरे कई स्पेसिफिकेशन को लेकर खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 12 अप्रैल को लॉन्च होने की पुष्टि हो चुकी है। कंपनी ने एक बार फिर एचटीसी 10 की नई टीजर तस्वीर जारी की है।

कंपनी पिछले टीजर में हैशटैग #powerof10 के साथ आने वाले हैंडसेट के ऑडियो, शानदार क्वीलिटी कैमरा और इसके डिजाइन का जिक्र किया था। आखिरकार कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिया है।
Advertisement

 एचटीसी ने मंगलवार को ट्वीट में कहा, ''सभी फोन एक जैसे नहीं बनाए जाते। इस बार आपको मिलेगा सबसे तेज और आसान एंड्रॉयड का अनुभव। '' एचटीसी के इस ट्वीट में फोन की परफॉर्मेंस जिक्र किया गया है। ट्वीट की गई तस्वीर में फोन के फ्रंट कैपिसिटिव बटन और वन ए9 स्मार्टफोन की तरह एक होम बटन देखा जा सकता है।

एचटीसी 10 को लेकर लगभग सारी जानकारी का पहले ही खुलासा हो चुका है लेकिन लगता है लॉन्च इवेंट में एचटीसी के पास फोन के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ नया होगा।
Advertisement

इस बीच जीएफएक्सबेंच पर कथित एचटीसी 10 की लिस्टिंग में 10 में 5.1 इंच क्यूएचडी एमोलेड डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4जीबी रैम और 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज की जानकारी सामने आई है। फोन में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है।
Advertisement


एचटीसी 10 स्मार्टफोन के 12 अप्रैल को लॉन्च होने के बाद 15 अप्रैल से बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल सिर्फ ताइवान में 15 अप्रैल से इस फोन के उपलब्ध होने की खबरें हैं।
Advertisement

12 अप्रैल को आयोजित होने वाले इवेंट में ही एचटीसी 10 के तीन नए वेरिएंट लॉन्च किये जा सकते हैं। इन तीनों ही एचटीसी 10 वेरिएंट में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.15 इंच क्यूएचडी सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच बैटरी होगी। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ टॉप पर 8.0 स्किन हो सकती है।


Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC 10, HTC leak, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.