OnePlus Open Launch Event : वनप्‍लस आज लॉन्‍च कर रही पहला फोल्‍डफोन, ऐसे देखें लाइव

OnePlus Open Launch Event : कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस की कुछ जानकारियां अबतक टीज की हैं। कन्‍फर्म किया है कि OnePlus Open में सोनी का लेटेस्‍ट LYTIA-T808 कैमरा सेंसर होगा।

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 13:27 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस का पहला फोल्‍डेबल फोन आ हो रहा लॉन्‍च
  • वनप्‍लस ओपन का ग्‍लोबल लॉन्‍च आज मुंबई में होगा
  • इसे ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है

उम्‍मीद है कि यह फोल्‍डेबल फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 7.82 इंच के फ्लुइड AMOLED मेन डिस्‍प्‍ले से लैस होगा।

OnePlus Open Launch Event : चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड ‘वनप्‍लस' आज अपना पहला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रहा है। इसका ग्‍लोबल लॉन्‍च इवेंट शाम 7.30 बजे से मुंबई में होगा। कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस की कुछ जानकारियां अबतक टीज की हैं। कन्‍फर्म किया है कि OnePlus Open में सोनी का लेटेस्‍ट LYTIA-T808 कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा, कई लीक्‍स रिपोर्ट के जरिए भी OnePlus Open के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान लगाया गया है। उम्‍मीद है कि यह फोल्‍डेबल फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 7.82 इंच के फ्लुइड AMOLED मेन डिस्‍प्‍ले से लैस होगा। फोन में दो सेल्फी कैमरे मिलने की भी बात कही गई है। 
 

OnePlus Open launch event : How to watch livestream

OnePlus Open लॉन्‍च इवेंट आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इवेंट मुंबई में हो रहा है। इसे वनप्लस इंडिया के यूट्यूब चैनल और वनप्लस वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
 

OnePlus Open launch event : क्‍या होंगे हाइलाइट्स 

OnePlus Open launch event में कंपनी अपना पहला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। इस इवेंट में  वनप्लस Sony LYTIA-T808 कैमरा सेंसर के बारे में बात करने में समय बिताएगी। एक प्रेस रिलीज में वह इस सेंसर के बारे में डिटेल में बता चुकी है। कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि वनप्लस ओपन में वॉटर ड्रॉप हिंज होगा। 

टिप्सटर योगेश बरार ने भी वनप्‍लस ओपन के डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक किए थे। अब उन्होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक कथि‍त स्पेक्‍सशीट पोस्ट की है। इसके मुताबिक, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,800 निट्स पीक ब्राइटनेस और ‘सेरेमिक गार्ड' प्रोटेक्‍शन के साथ 6.31-इंच का 2K AMOLED कवर डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 7.82 इंच का मेन डिस्‍प्‍ले होने की उम्‍मीद है। 

यह फोल्डेबल फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16GB रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया जाएगा। बताया जाता है कि फोन का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। यह 48 मेगापिक्सल का Sony LYTIA-T808 सेंसर है। इसे सपोर्ट करते हुए फोन में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस होगा। खास है कि वनप्‍लस ने इन स्‍पेसिफ‍िकेशंस को अबतक कन्‍फर्म नहीं किया है।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.