Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री

Aadhaar मोबाइल ऐप के जरिए Aadhaar में ईमेल एड्रेस अपडेट करना काफी आसान हो गया है, जिसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और घर पर ही सारा काम हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2026 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट करना काफी आसान हो गया है।
  • Aadhaar पर ईमेल अपडेट करने से वेरिफिकेशन पर ईमेल पर अपडेट मिल जाएगा।
  • Aadhaar पर ईमेल अपडेट करने से सिक्योरिटी की अतिरिक्त परत जुड़ती है।

Aadhaar मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट करना काफी आसान हो गया है।

Photo Credit: Pexels/Akshay Bineesh

Aadhaar मोबाइल ऐप के जरिए Aadhaar में ईमेल एड्रेस अपडेट करना काफी आसान हो गया है, जिसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और घर पर ही सारा काम हो जाएगा। Aadhaar पर ईमेल अपडेट करने से जब भी आधार के लिए ओटीपी या वेरिफिकेशन की जरूरत होगी तो आपको ईमेल पर अपडेट मिल जाएगा। आधार नंबर और एनरोलमेंट आईडी को खोजने में इससे मदद मिलती है। यह मोबाइल नंबर के अलावा एक और सिक्योरिटी की परत लेकर आता है। सबसे खास बात यह है कि सरकार ने 31 दिसंबर, 2026 तक इस सर्विस को फ्री कर दिया है, जिसके बाद सामान्य चार्ज लगेंगे। अगर आपने आधार के साथ अपना ईमेल आईडी लिंक नहीं किया है तो आप इस प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aadhaar ऐप में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट

Advertisement

सबसे पहले आपको अपने फोन में एंड्रॉयड या आईओएस के हिसाब से गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Aadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा।
अगर ऐप आपके फोन में पहले से मौजूद तो उसे अपडेट कर सकते हैं।
उसके बाद आपको आधार नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना है, जिसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना है। और फिर साइन इन करने के लिए अपने बायोमेट्रिक्स वेरिफाई करना है।

फिर आपको आधार ऐप के होम पेज पर नीचे की ओर सर्विस सेक्शन में जाना है।
सर्विस सेक्शन में जाने के बाद आपको ईमेल ऐड/अपडेट पर टैप करना है।
अब आपको नया ईमेल एड्रेस दर्ज करना है, जिसे आप लिंक करना चाहते हैं।
फिर ईमेल पर प्राप्त ओटीपी से वेरिफाई करना है कि यह ईमेल आपका है।
फेस ऑथेंटिकेशन करने के बाद आपको अपने बायोमेट्रिक्स को वेरिफाई करना है।
जानकारी रिव्यू करने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करनी है। अनुरोध ट्रैक करने के लिए अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) सेव करना है।

अपडेटेड ईमेल कैसे करें वेरिफाई

Advertisement

सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना है।
फिर माय आधार पर जाना है, उसके बाद आधार सर्विसेज और वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर पर जाना है।
आधार नंबर, ईमेल और कैप्चा को दर्ज करना है, जिसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।
आपके इनबॉक्स में प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है, जिसके बाद सम्बिट पर क्लिक करना है।
सफलतापूर्वक पूरा होने पर एक कन्फर्मेशन मैसेज नजर आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.