स्मार्टफोन की वजह से एक महिला ने गंवाई आंखों की रोशनी, इन 6 टिप्स को फॉलो कर अपनी आंखों को रखें सुरक्षित

हम यहां आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनका पालन कर आप अपनी आंखों की सुरक्षा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2023 20:26 IST
ख़ास बातें
  • एक 30 वर्षीय महिला ने अपने स्मार्टफोन के कारण अपनी आखों की रोशनी खो दी
  • यहां आंखों को फोन से होने वाले नुकसान से बचाने के उपाय बताए गए हैं
  • आंखों के लिए नाइट मोड, डार्क मोड, 20/20/20 नियम आदि बड़े काम आते हैं

एक 20/20/20 नियम भी होता है, जो आंखों के स्ट्रैस को कम करने का काम करता है

हाल ही में एक घटना हुई, जिसने यह साबित किया कि जरूरत से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल हमारी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है। हैदराबाद के एक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सुधीर कुमार ने Medical Dialogues में लिखे एक आर्टिकल में बताया कि कैसे कैसे एक 30 वर्षीय महिला ने अपने स्मार्टफोन के कारण अपनी आखों की रोशनी खो दी। उन्होंने इस आर्टिकल में इससे बचने के कुछ उपायों को भी लिस्ट किया। उन्होंने बताया कि कैसे स्मार्टफोन को सही तरह से इस्तेमाल करते हुए हम अपनी आंखों को स्ट्रैस या अन्य बिमारी से बचा सकते हैं। हम यहां आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनका पालन कर आप अपनी आंखों की सुरक्षा कर सकते हैं।
 

Tips to prevent eyes from stress and other dangers

कुछ वर्षों पहले तक स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी ज्यादा विकसित नहीं हुई थी। हालांकि, आज स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने डिवाइस को कई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस बनाते हैं, जो हमारी आंखों को स्ट्रैस या अन्य खतरों से दूर रखने की कोशिश करती हैं। हालांकि, फिर भी, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किसी भी स्थिति में आंखों के लिए खतरनाक होता है। आज के समय में लगभग सभी ब्रांड्स के स्मार्टफोन डार्क मोड से लैस आते हैं। यह एक तरह का डार्क थीम होता है, जो ऐप्स या किसी भी स्क्रीन के बैकग्राउंड को काले या डार्क ग्रे रंग में बदल देता है। इससे कम रोशनी या अंधेरे में स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय या टेक्स्ट पढ़ते समय आपकी आंखों में स्ट्रैस नहीं पड़ेगा। 

ब्लू लाइट भी हमारी आंखों के लिए सबसे बड़ी दुश्मन होती है। स्मार्टफोन हो या लैपटॉप या टीवी, सभी डिस्प्ले ब्लू लाइट एमिट करते हैं। ब्लू लाइट के एक्सपोजर से हमारी आंखों में काफी स्ट्रेन आता है। Android स्मार्टफोन हो या iPhones, आजकल सभी OEM अपने स्मार्टफोन पर अलग-अलग नाम (iPhones में Night Shift के नाम से) से ब्लू लाइट फिल्टर देते हैं। इस फीचर को ऑन करने से डिस्प्ले से निकलने वाली ब्लू लाइट कम हो जाती है और आपकी आंखों पर पड़ने वाला स्ट्रेन भी कम हो जाता है।

जरूरत से ज्यादा या कम डिस्प्ले ब्राइटनेस भी हमारी आंखों पर स्ट्रेन डालने का काम करती है। जी हां, यहां हमने 'कम' शब्द का इस्तेमाल किया है। ज्यादा ब्राइटनेस तो आपकी आंखों के लिए खतरनाक होती ही है, साथ ही किसी खास परिस्थिति में जरूरत से कम ब्राइटनेस आपकी आंखों पर बुरा प्रभाव डालती है। इसका समाधान 'ऑटो ब्राइनेस' फीचर है, जो बाहरी लाइट के हिसाब से आपके फोन की ब्राइटनेस को खुद एडजस्ट करता है।

डॉ सुधीर कुमार का कहना है कि आंखों को नियमित रूप से (एक सेकंड से अधिक समय तक) झपकने से आपकी आंखें नम रहती हैं और स्ट्रैस कम होता है। सुनिश्चित करें कि आप अपने फोन का उपयोग करते समय हर आधे घंटे में 10 से 20 बार पलकें झपकाएं। पलक झपकना आपकी आंखों को फिर से फोकस करने में भी मदद करता है।

सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन स्क्रीन पर टेक्स्ट का साइज बड़ा हो। ज्यादा छोटे साइज के कारण आंखों को टेक्स्ट पढ़ने में काफी तनाव लेना पड़ता है। आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर टेक्स्ट साइज को आसानी से बदल सकते हैं।
Advertisement

एक 20/20/20 नियम भी होता है। इसका मतलब है कि हर 20 मिनट में आपको कम से कम 20 सेकंड के लिए कम से कम 20 फीट दूर किसी चीज को देखने की जरूरत है। यह आपकी आंखों की सुरक्षा के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  2. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  3. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  4. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  5. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  9. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  10. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.